छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रायपुर- दुर्ग मेमू सहित 20 ट्रेन रद्द, यात्रा करने से पहले देखे पुरी सूची

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में गतिशीलता के उन्नयन और चल रहे विभिन्न सुरक्षा संबंधी रखरखाव कार्यों के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा…

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में गतिशीलता के उन्नयन और चल रहे विभिन्न सुरक्षा संबंधी रखरखाव कार्यों में सुधार एवं ट्रैक रखरखाव कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यह यह कार्य विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है। रद्द होने वाली गाडियां:-👇

 

 

रायपुर रेल मंडल में अंतागढ़- तारोकी खंड में रेल संरक्षण आयुक्त स्पीड ट्रायल रन के दौरान रेलवे ट्रैक पर स्वंय जाने एवं मवेशियो को जाने से रोके, जिससे जन-धन एवं रेलवे संपत्ति का नुकसान न हो

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के अंर्तगत महत्वपुर्ण परियोजना “दल्लीराजहरा-रावघाट” में वर्तमान में दल्लीराजहरा के आगे अंतागढ़ तक ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोग लाभांवित हो रहे है।

इसी कड़ी में रावघाट परियोजना के अंर्तगत रेल लाईन का विस्तार का काम अंतागढ़-तारोकी खंड में लगभग 17.50 किलोमीटर (17.50 Km) का कार्य पूरा हो चुका है। यह परियोजना आर्थिक एवं क्षेत्रीय विकास के दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपुर्ण है।

दिनांक 24.08.2023 को रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) द्वारा स्पीड ट्रायल रन किया जाएगा । जन सामान्य एवं क्षेत्रीय निवासीयो से अनुरोध है कि रेलवे ट्रैक पर मवेशियो को जाने से रोके, स्वयं भी ऐतिहात बरते जिससे जन-धन एवं रेलवे संपत्ति का नुकसान न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button