घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 1 जनवरी 2026: वृषभ राशि वालों सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, मन प्रसन्न रहेगा, जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी

आज 1 जनवरी दिन है गुरुवार और संयोग से आज चंद्रमा का गोचर भी उच्च राशि वृषभ में रोहिणी नक्षत्र से होने जा रहा है जबकि आज धनु राशि में बुध के साथ सूर्य की युति हो रही है जिससे बुधादित्य राजयोग बन रहा है। साथ ही आज शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग भी बन रहा है। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि – उत्तम समय। कौटुंबिक सुख, धन का आगमन, स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान बेहतर। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मन प्रसन्न रहेगा। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि – थोड़ा मन चितिंत रहेगा। अकारण भयग्रस्त रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से बेहतर लेकिन ऑप्शन को अच्छे से लेकर चलें। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। जो लोग शादीशुदा हैं थोड़ी वैवाहिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वो अकारण भी हो सकता है। कोई बड़ी बात नहीं है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि – मन प्रसन्न रहेगा। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। प्रेम, संतान के लिए थोड़ा सा मन परेशान रहेगा। बाकी स्वास्थ्य, धन, यश, कृति में बढ़ोतरी होगी। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि – मानसिक दबाव बना रहेगा क्योंकि बहुत तरह की चीजें दिमाग में चलती रहेंगी। थोड़ा सा कोई निर्णय लेना इस समय बहुत मुश्किल होगा। प्रेम, संतान को लेकर मन खराब रहेगा। विद्यार्थी भी असमंजस में रहेंगे। बाकी कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी और व्यापारिक सफलता मिलेगी। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। घर में थोड़ा तनाव रहेगा। बाकी प्रेम- संतान, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ी परिस्थितियां प्रतिकूल दिख रही हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है लेकिन थोड़ा पार्टनर के साथ आपस में ऊपर-नीचे मतभेद की स्थिति बनी रहेगी। सुलझा लेंगे। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि – जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी अच्छी होगी। सरकारी तंत्र साथ देगा, लेकिन थोड़ा सा जुबान पर सॉफ्ट होना पड़ेगा। बाकी सारी चीजें ठीक हैं आपकी। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

धनु राशि- भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ अच्छा है, लेकिन थोड़ा सा कंफ्यूजन की स्थिति बनी रहेगी। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि- सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिएगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। भावुकता में आकर कोई निर्णय लेंगे तो नुकसान हो जाएगा। प्रेम, संतान मध्यम। बाकी सारी चीजें कंट्रोल में हैं। तांबें की वस्तु दान करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button