घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 10 फरवरी: वृषभ राशि वालों धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश मत करिएगा अभी, स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है

आज 10 फरवरी दिन सोमवार को चंद्रमा का गोचर दिन के पहले भाग में मिथुन राशि में होगा उपरांत चंद्रमा कर्क में गोचर करेंगे। चंद्रमा इस गोचर के दौरान आज पुनर्वसु उपरांत पुष्य नक्षत्र से संचार करेंगे, ऐसे में आज चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में आकर शशि नमक शुभ योग बनाएंगे। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि- स्वास्थ्य थोड़ी सी नरमाहट रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है। राजनीतिक लाभ मिल रहा है। कोर्ट कचहरी में विजय मिल रही है। व्यावसायिक सफलता मिल रही है। शुभ समय। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- धन हानि के संकेत हैं। इसलिए निवेश मत करिएगा अभी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- ओजस्वी तेजस्वी बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी माध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वास्तु का दान करें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में शनै शनै थोड़ी सी अच्छी स्थिति आने लगेगी। प्रेम संतान अभी भी मध्यम है। व्यापार धीमी गति से आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- शुभ समाचार की प्राप्ति, यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य थोड़ा माध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- सायं काल तक जोखिम भरा समय रहेगा। इसके बाद अच्छा होने लगेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम संतान में सुधार हो चुका है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- महत्वपूर्ण कार्यों को सायं काल से पहले निपटा लें। इसके बाद थोड़ा मध्यम समय हो जाएगा। बाकी स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम संतान माध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- डिस्टर्बिग टाइम से आनंद की तरफ बढ़ेंगे। स्वास्थ्य नरम गरम फिर बहुत अच्छा हो जाएगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- डिस्टर्बिंग टाइम रहेगा, कभी इमोशनल हो करके कभी शत्रुओं के साथ। बाकी स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें। भावुकता पर काबू रखें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। लाल वास्तु पास रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button