छत्तीसगढ़फीचर्ड

नक्सल अभियान को गति देने के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा पुलिस अधिकारियों की ली गई मीटिंग

 

राजनांदगांव। दिनांक 19.04.2022 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में नक्सल अभियान को गति देने के लिए पुलिस अधिकारियों की मीटिंग ली गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नक्सल गतिविधियों को रोकने के लिए हमें लगातार सर्चिंग करनी होगी।

जिसके लिए हमें रणनीति के हिसाब से काम करना होगा और विशेषकर बार्डर क्षेत्रों पर हमें विशेष निगाह रखना होगा और नक्सली गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बढ़ने नही देना है. जिले में पुलिस बल व अर्धसैनिक बल का इतना दबाव होना चाहिए कि नक्सली कोई भी ऐसी हरकत ना कर पाए जिससे आम जनों को परेशानी हो. लेकिन इसके लिए जवानों को हर वक्त मुस्तैद एवं सक्रिय रहना होगा और तत्परता एवं उत्साह से कर्तव्य को निभाना होगा।

मीटिंग में आईटीबीपी के 2 IC कमान अधिकारी सौय्यद जावेद अली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढ़ाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन राजनांदगांव आकाश मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुप्लेश कुमार, 27 बटालियन आइटीबीपी ऑप्स मानपुर, 44 बटालियन आइटीबीपी ऑप्स मोहला, 38 बटालियन आइटीबीपी ऑप्स छुरिया, 40 बटालियन आइटीबीपी ऑप्स डोंगरगढ़, पुलिस विभागीय अधिकारी मानपुर, अंबागढ़ चौकी गंडई, खैरागढ़, डोंगरगढ़, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी राजनांदगांव, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल सेल एवं जिले के समस्त नक्सल प्रभावित थाना चौकी कैंप प्रभारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button