दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मितानिनों को सुरक्षा कीट उपलब्ध कराने हेतु निर्मल सिंह ने मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। शनिवार को निर्मल सिंह ने दुर्ग जिले के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गंभीर सिंह ठाकुर को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने मितानिन बहनों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा की बात कही है। श्री सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि पिछले एक महीने से आम जनमानस एक बड़े संकट से गुजर रहा है और छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिला कोरोना संक्रमण से हुए मौत के दूसरे स्थान पर आ चुका है जो बहुत ही सोचनीय स्थिति है किंतु वर्तमान में कोरोना संक्रमण पहले की अपेक्षा कम हुआ है जो हमारे आम जनमानस हेतु एक सुखद खबर है।
इस कठिन परिस्थितियों में अब धीरे-धीरे आम जनता जागरूक हो रही है वैक्सीन लगवा कर स्वयं एवं परिवार को सुरक्षित करने हेतु पहल कर रही है।
हमारे आसपास के क्षेत्र में जब लोग घर से निकल नहीं रहे थे संक्रमण के डर से, उस समय हमारी मितानिन बहने कड़ी घुप में घर-घर जाकर कार्य कर रही थी, संक्रमितों की जानकारी ले रही थी, उन्हें स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रही थी और सबसे बड़ी बात की वैक्सीन लगाने हेतु प्रत्येक घर मे हाथ जोड़कर निवेदन कर रही थी, जागरूकता का कार्य कर रही थी।
ऐसे विषम परिस्थितियों में भी हमारी मितानिन बहनों को सुरक्षा संबंधित किट का अभाव था और वर्तमान में भी बना हुआ है एवं उनके परिवार को भी खतरा बना हुआ है। आम जनमानस हेतु सेवा कार्य कर रही मितानिन बहनों को जल्द से जल्द सुरक्षा किट उपलब्ध कराया जाए। जिससे उन्हें और उनके परिवार को संक्रमण का खतरा शून्य हो जाएं और वह सेवा का कार्य निरंजन प्रगति की ओर अग्रसर करती रहे।

Related Articles

Back to top button