दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शांतिनगर जिम भिलाई के खिलाड़ी सुदीप चंद्र विश्वास को मिला स्ट्रांग मैन ऑफ़ छत्तीसगढ़ का खिताब

भिलाई। दिनांक 8 अक्टूबर 2023 को सेक्टर 6 पावर जिम में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कई जिलों से प्रतियोगियों ने भाग लिया।

जिसमें शांति नगर जिम से सुदीप चंद्र विश्वास (शिवनाथ हुंडई) ने स्ट्रांग मैन ऑफ छत्तीसगढ़ का खिताब हासिल किया तथा शेख मुख्तार ने मास्टर 2 कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया।

शांति नगर जिम के संचालक अमर सिंह अध्यक्ष संजय त्रिपाठी उपाध्यक्ष भारत सिंह संरक्षक डीके दत्ता, बृजमोहन सिंह, बावला दीवान, सुनील सिंह, नानू पिल्ले तथा सदस्यगण शिवाला, सुरेंद्र, बंटी, राणा, विकास, वीपी सिंह, लीलाधर सभी ने खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य में और अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button