छत्तीसगढ़फीचर्ड

परिवर्तन यात्रा को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव गृह से मिलकर सुरक्षा संबंधी पत्र सौपा

रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी आगामी दिनों में दो परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। पहली परिवर्तन यात्रा 12 सितम्बर 2023 को दंतेवाड़ा से प्रारंभ होगी तथा दूसरी यात्रा 16 सितम्बर 2023 से जशपुर से प्रारंभ होगी। इन दोनो यात्राओं का मिलन एवं समापन कार्यक्रम प्रस्तावित दिनांक 28 सितम्बर 2023 होना है।

पूरे समय इन दोनों यात्राओं में राष्ट्रीय नेता, केन्द्रीय मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक, सांसद एवं प्रादेशिक हमारे वरिष्ठ नेतागण अलग-अलग तिथि एवं स्थानों पर सम्मिलित होनें वाले है। चूंकि यात्रा अनेक संवेदनशीन स्थानों से होकर गुजरेगी, इसमें आने वाले मार्ग, होने वाली छोटी एवं बड़ी सभा एवं रोड शो की समुचित सुरक्षा एवं रोड ओपनिंग दल की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु यह पत्र आपकी ओर प्रेषित है।

2023 अतः आपसे आग्रह है कि दोनो यात्राओं की संपूर्ण सुरक्षा हेतु आवश्यक कार्यवाही कर हमको सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button