दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

70 पदों के लिए 30 अगस्त को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा जिले में नियोजक द्वारा उपलब्ध 70 रिक्त पदों को भरने के लिए 30 अगस्त 2024 को सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक टोटल कंट्रोल सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 50 उपं सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उपसंचालक आर.के. कुर्रे से मिली जानकारी के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते है। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट केम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल दिवस का आयोजन 29 अगस्त को: जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त 2024 को प्रातः 7.30 बजे समृद्धि बाजार शीतला मंदिर के सामने हॉकी मैदान दुर्ग पर खेल दिवस का आयोजन किया जाएगा।

खिलाड़ियों द्वारा क्रीडा कौशल का प्रदर्शन भी किया जाएगा। जिले के टीमों के मध्य हॉकी, फुटबॉल, मैच का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम सुबह 8 बजे प्रभात फेरी निकाला जाएगा।

सुबह 9 बजे मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर प्रकाश डाला जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खेलों का शो मैच और शाम 4.30 बजे खेल दिवस का समापन किया जाएगा।

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 30 अगस्त को: जिला पंचायत दुर्ग की सामान्य सभा की बैठक 30 अगस्त 2024 को दोपहर 1 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खनिज विभाग के प्रमुखों को उपस्थित होने कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button