घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 14 फरवरी: सिंह राशि वालों की शादी तय हो सकती है, आपस में प्रेम बढ़ेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है

14 फरवरी 2024 को बुधवार का दिन रहेगा और माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी. इस दिन रेवती और अश्विनी नक्षत्र रहेगा. आज बुधवार को शुभ योग और शुक्ल योग रहेगा. चंद्रमा का संचार सुबह 10:43 तक मीन राशि उसके बाद मेष राशि पर रहेगा. बुधवार, 14 फरवरी को दोपहर 12:41 से 02:05 तक राहुकाल रहेगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, आज कर्क राशि वाले संभल कर रहें, चोट लगने की संभावना है. वृश्चिक राशि वालों के प्रेम की स्थिति बेहतर होगी. कुंभ राशि के लिए दिन उत्तम रहेगा. वहीं धनु राशि वाले तरक्की की ओर आगे बढ़ेंगे. आज बुधवार, 14 फरवरी का दिन मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं-

मेष राशि (Aries)-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. संतान पक्ष से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी. यात्रा में लाभ होगा. रुका हुआ धन वापस मिलेगा और आय के नवीन स्रोत बनेंगे. प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है. व्यापारिक दृष्टिकोण से आप अच्छे चलते रहेंगे. आपका स्वास्थ्य एक अच्छी स्थिति में दिखाई दे रहा है. उपाय- पीली वस्तु का दान करें.
वृषभ राशि (Taurus) –व्यवसायिक सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है. कुल मिलाकर समय अच्छा रहेगा. उपाय- पीली वस्तु का दान करें.
मिथुन राशि (Gemini)- यात्रा में लाभ होगा. भाग्यवश कुछ काम बनेगा आपका. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम में नजदीकी होगी. उपाय– मां काली की अराधना करते रहें.
कर्क राशि (Cancer)-चोट लग सकती है. किसी परेशानी में पड़ सकते हैं. थोड़ा बचकर पार करें. स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार मध्यम कहा जाएगा. उपाय- बजरंग बली की अराधना करते रहें.
सिंह राशि (Leo)-शादी तय हो सकती है. आपस में प्रेम बढ़ेगा. प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है. जीवनसाथी के साथ अच्छा अवसर मिलेगा. व्यापारिक लाभ की स्थिति है..  स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार तीनों अद्भुत दिख रहा है. उपाय- पीली वस्तु पास रखें.
कन्या राशि (Virgo)-विरोधी भी मित्रवत व्यवहार करेंगे. आपसे जुड़ना चाहेंगे. रुका हुआ काम चल पड़ेगा. बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. स्वास्थ्य सुधार की ओर है. प्रेम की स्थिति मध्यम से अच्छे की ओर है. व्यापार आपका चलता रहेगा. उपाय- पीली वस्तु का दान करें.
तुला राशि (Libra)- मन प्रफुल्लित रहेगा. विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है. संतान पक्ष आपकी इज्जत करेगा. आपकी बात मानेगा. लेखकों, कवियों, विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है. मनोरंजन की दुनिया के लोगों के लिए अच्छा समय है. स्वास्थ्य सुधार की ओर है. व्यापार अच्छा, प्रेम की भी अच्छी स्थिति है. उपाय- पीली वस्तु का दान करें.
वृश्चिक राशि (Scorpio)-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है. घर में कोई उत्सव या शुभ संस्कार हो सकता है. स्वास्थ्य सुधार की ओर है. प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है. व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही दिख रहे हैं. उपाय- पीली वस्तु का दान करें.
धनु राशि (Sagittarius)-पराक्रमी बने रहेंगे. भाइयों, बहनों, अपनों का साथ होगा जिससे रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे. स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम की स्थिति काफी बेहतर है. व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं. उपाय- भगवान विष्णु की अराधना करते रहें.
मकर राशि (Capricorn)- रुपए-पैसे का आवक बनेगा. कुटुम्बीजनों में आपस में समझदारी बनेगी. स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है. व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है. उपाय- मां दुर्गा की अराधना करें .
कुंभ राशि (Aquarius)-आपका कद बढ़ रहा है. समाज में सराहे जा रहे हैं, जिसकी जरूरत होगी उसकी उपलब्धता रहेगी. स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम की स्थिति अच्छी, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छे चल रहे हैं. उपाय- चने की दाल किसी जानवर को खिलाएं तो अच्छा रहेगा.
मीन राशि (Pisces)-थोड़ी कमजोरी का भाव रहेगा. कुछ नुकसान होता दिख रहा है. छोटी-छोटी चीजें आपकी होंगी या नुकसान होगा. बहुत विचलित होने की जरूरत नहीं है. कोई बड़ी बात नहीं होगी. बस इतना ही होगा जिससे आपका मन परेशान होगा. प्रेम में दूरी, स्वास्थ्य मध्यम और व्यापार थोड़ा मध्यम रहेगा. उपाय- भगवान शिव की अराधना करते रहें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button