छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जनता कांग्रेस (जे) ने जारी की दूसरी सूची: रेणू जोगी कोटा से, ऋचा जोगी अकलतरा से और भिलाई नगर से जहीर खान लड़ेंगे चुनाव

रायपुर। जनता कांग्रेस (जे) के केंद्रीय चुनाव समिति के द्वारा छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावा के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। सूची के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणू जोगी कोटा से चुनाव लडेंगी।

वहीं प्रेमनगर से जगलाल सिंह, पाली-तनाखान से छत्रपाल सिह कंवर, बिलासपुर से अखिलेश पांडेय, मस्तूरी से चांदनी भारद्वाज, अकलतरा से डॉ ऋचा जोगी, जैजैपुर से टेकंचद चंद्रा, कसडोल से बाबा मनहरण गुरूसाई, रायपुर ग्रामीण से मनोजबीबंजारे, गुंडरदेही से राजेंद्र कुमार राय को प्रत्याशी बनाया है।

वही भिलाई नगर से जहीर खान को प्रत्याशी बनाया गया है। बता दें कि इसके पूर्व पार्टी ने अपनी पहली सूची में
16 विधानसभा क्षेत्रों से अपने प्रत्याशियों के नामों
की घोषणा की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button