घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 16 सितम्बर: मेष राशि वालों भय से छुटकारा मिलेगा, मित्रों से कहासुनी का दुख होगा, कामकाजी यात्रा का योग है

आज 16 सितंबर दिन मंगलवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन भर मिथुन उपरांत कर्क राशि मे होगा। जबकि आज मंगल का गोचर दिन रात तुला राशि में होगा। और सूर्य आज रात सिंह राशि से जाते हुए शुक्र और केतु के साथ मिलकर त्रिग्रह योग बनाएंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

 

मेष-

भय से छुटकारा मिलेगा, मित्रों से कहासुनी का दुख होगा, कामकाजी यात्रा का योग है, महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात होगी।

वृषभ-

उच्च अध्ययन के अच्छे परिणाम आयेगें, सुख सुविधा पर खर्च होगा, अनावश्यक कार्यो में धन खर्च होगा, आय में कमी हो सकती है।

मिथुन-

तनाव दूर होगा, विपरीत परिस्थिति में समझौता करना पड़ सकता है, पराक्रम में वृद्धि होगी, नये कार्यो के प्रति रूचि रहेगी।

कर्क-

जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, वित्तीय मामले सुलझेगें, व्यापार व्यवसाय की रूपरेखा बनेगी, अपव्यय पर नियंत्रण रखकर कार्य करें।

सिंह-

बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, जीवनसाथी के व्यवहार से दुख होगा, सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी, पदोन्नति का योग है।

कन्या-

मित्रों की मदद से अधूरे कार्य पूरे होगें, श्रम साध्य कार्यों में समय व्यतीत होगा, दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होगा।

तुला-

व्यापारिक सौदेबाजी लाभकारी रहेगी, पारिवारिक आयोजन से प्रसन्नता होगी, पद प्रतिष्ठा रहेगी, अनावश्यक विवाद न बढ़ायें।

वृश्चिक-

प्रियजन की मुलाकात उपयोगी रहेगी, स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें, व्यर्थ के विवादों से दूर रहना हितकर रहेगा, खर्च की पूर्ति होगी।

धनु-

दूसरों की बातों में आकर अपनों से दूरिया बना लेगें, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं, शारीरिक सुख एवं पारिवारिक चिन्ता दूर होगी, यश मिलेगा।

मकर-

उन्नति के लिये अवसर मिलेगें, निजी मामलों में उत्साह बना रहेगा, किये गये प्रयासों की प्रशंसा होगी, सोचे हुये कार्य में गति आयेगी।

कुम्भ-

झूठ बोलकर लोग भ्रमित कर सकते हैं, हक के लिये संघर्ष करना पडे़गा, स्वास्थ्य में सुधार होगा, कुछ नये समाचारों की प्राप्ति होगी।

मीन-

कोर्ट कचहरी के मामले सुलझेगें, सामूहिक कार्यों में सबकी सहमति से कार्य करें, राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी, महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button