घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 18 मार्च: कन्या राशि वालों को भाग्यवश सुखद समाचार मिलेग, व्यावसायिक प्रगति होगी, शासन सत्ता का सहयोग रहेगा

18 मार्च 2024 को सोमवार का दिन रहेगा और फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी. इस दिन आद्रा नक्षत्र और पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा. आज सोमवार को सौभाग्य और शोभन योग रहेगा. चंद्रमा का संचार मिथुन राशि पर रहेगा. सोमवार 18 मार्च को सुबह 08:05 से 09:35 तक राहुकाल रहेगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, आज मिथुन राशि वालों को कुछ तनाव मिल सकता है. वृश्चिक राशि वालों का दिन बढ़िया रहेगा. मकर राशि वालों के आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी. वहीं मीन राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज सोमवार 18 मार्च का दिन मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं आज का राशिफल-

मेष राशि (Aries): आर्थिक मामलों में सुधार होगा. धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी. शासन सत्ता का सहयोग रहेगा. व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी.

वृषभ राशि (Taurus): अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे. सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. रिश्तों में मधुरता आएगी. किसी कार्य के संपन्न होने से अत्मविश्वास बढ़ेगा.

मिथुन राशि (Gemini): किसी रिश्तेदार या स्वधर्मी से तनाव मिल सकता है. किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा. जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा.

कर्क राशि (Cancer): 
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा. पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी. जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी.

सिंह राशि (Leo): उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी. महिला अधिकारी या घर की महिला मुखिया का सहयोग मिलेगा. दांपत्य जीवन सुखद होगा. आर्थिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी.

कन्या राशि (Virgo): भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा. व्यावसायिक प्रगति होगी. शासन सत्ता का सहयोग रहेगा. जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी. रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी.

तुला राशि (Libra): सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे.जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मिलेगा. पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. गृह कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं.

वृश्चिक राशि (Scorpio): गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी. ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है. यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी. किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा.
धनु राशि (Sagittarius): जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी. रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे. सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे.
मकर राशि (Capricorn): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. सम्मान में वृद्धि होगी. नए संबंध बनेंगे.

कुम्भ राशि (Aquarius): गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं. जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी. सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा.

मीन राशि (Pisces): व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा. रिश्तों में मधुरता आएगी. किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा. उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी. रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे.
साभार: एबीपी न्यूज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button