घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 19 जनवरी: धनु राशि वालों अगर निवेश किया तो नुकसान होगा, धन हानि के संकेत हैं, कौटुंबिक सुख में बाधा रहेगी

आज 19 जनवरी दिन है सोमवार और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात मकर राशि में होगा। और इस गोचर में आज चंद्रमा उत्तराषाढ़ा उपरांत श्रवण नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर से आज चंद्रमा और मंगल के बीच युति संबंध बनेगा। जबकि आज बुधादित्य योग का भी संयोग बनेगा। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि- व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट कचहरी से थोड़ा बच के, स्वयं के स्वास्थ्य पर पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। बाकी प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम गति से आगे बढ़ेगी। कोई नुकसान नहीं है। व्यापार मध्यम है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। लाल वस्तु पास रखें और नीली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- अपमानित होने का भय है और यात्रा भी थोड़ा सा उतार-चढ़ाव या कष्टप्रद हो सकता है। धर्म में अतिवादी न बनें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक पहले से बेहतर, प्रेम संतान की स्थिति पहले से बेहतर। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- थोड़ा बच के पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान पर ध्यान दें। व्यापार लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम करना और हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कर्क राशि- जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क न लें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार ठीक-ठाक कहा जाएगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- शत्रु पर दबदबा कायम रहेगा। डिस्टरबेंस बना रहेगा लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। कंफ्यूजन की स्थिति बनी रहेगी। मानसिक अशांति, थोड़ा एंग्जायटी सा महसूस करेंगे। व्यापार आपका ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि- घर में थोड़ा सा माहौल खराब रहेगा। एग्रेशन रहेगा या तो डिप्रेशन रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है क्योंकि रक्तचाप ऊपर-नीचे हो सकता है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पराक्रम उतना रंग नहीं लाएगा। नाक, कान, गला की परेशानी होगी। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि- अगर निवेश किया तो नुकसान होगा। धन हानि के संकेत हैं। कौटुंबिक सुख में बाधा रहेगी। जुबान पर काबू रखें। निवेश ना करें। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से बेहतर। व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- बुझा-बुझा सा महसूस करेंगे लेकिन थोड़ी सी ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। प्रेम, संतान में समीपता रहेगी लेकिन उनमें भी थोड़ी सी ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। व्यापार लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- हानि के संकेत हैं। थोड़ा सा ध्यान रखें। अज्ञात भय सताएगा। कर्ज की स्थिति आ सकती है। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, पार्टनरशिप में प्रॉब्लम, मानसिक अशांति इत्यादि बना रहेगा। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार भी मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button