खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सिंगापुर की ‘ली कुआन यू एक्सचेंज फेलोशिप’ से हुए सम्मानित

असम के मुख्यमंत्री सरमा को विकास और अंतरराष्ट्रीय सद्भाव के मुद्दे को आगे बढ़ाने में उनकी महान भूमिका के लिए ‘ली कुआन यू एक्सचेंज फेलोशिप’ पुरस्कार के लिए चुना गया है…

नईदिल्ली (ए)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को सिंगापुर की ‘ली कुआन यू एक्सचेंज फेलोशिप’ से सम्मानित किया गया। इस बात की पुष्टि रविवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति से हुई। इसमें कहा गया कि फेलोशिप के हिस्से के रूप में, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को सार्वजनिक कार्यों और विकास में उनके समर्पित नेतृत्व के लिए निमंत्रण भेजा गया है। ‘ली कुआन यू एक्सचेंज फेलोशिप’ के जरिए उन्हें सिंगापुर आने का निमंत्रण दिया गया है।

क्या है ‘ली कुआन यू एक्सचेंज फेलोशिप’?
आपको बता दें यह फेलोशिप व्यक्तियों को उनके राष्ट्र के विकास और सिंगापुर के साथ द्विपक्षीय संबंधों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान की जाती है। फ़ेलोशिप सिंगापुर के संस्थापक प्रधानमंत्री ली कुआन यू को राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के लिए श्रद्धांजलि के रूप में शुरू की गई थी।

विज्ञप्ति के जरिए सामने आई बात
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में कहा गया,”सरमा को विकास और अंतरराष्ट्रीय सद्भाव के मुद्दे को आगे बढ़ाने में उनकी महान भूमिका के लिए पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसमें कहा गया है कि वह यह फेलोशिप पाने वाले असम के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।

इन लोगों की सूची में हो गए शामिल
इस उपलब्धि के साथ ही, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया की सूची में असम के मुख्यमंत्री सरमा भी शामिल हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button