घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 21 नवंबर: सिंह राशि वालों वाद-विवाद, झगड़े और लड़ाई-झंझट से दूर रहें. वाहन बहुत सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की आशंका है

आज 21 नवंबर दिन शुक्रवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात वृश्चिक राशि में अनुराधा उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज चंद्रमा का गुरु के साथ नवम पंचम योग बन रहा है। जबकि आज चंद्रमा से द्वादश भाव में शुक्र के होने से अनफा योग बन रहा है। और साथ ही आज चंद्रमा स्वराशि में होकर मालव्य राजयोग भी बना रहे हैं।आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

 

मेष

आज कोई भी फैसला सोच-समझकर लें. बेकार के वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में चली आ रही उलझनें कम होंगी और लंबित काम पूरे करने में व्यस्त रहेंगे. नौकरी में पदोन्नति का योग बन सकता है. माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा और उनका साथ मन को सुकून देगा।

वृष

नौकरी या कामकाज में आपको नई और जिम्मेदारी भरी भूमिका मिल सकती है. कार्यक्षेत्र की परिस्थितियाँ सुधरेंगी. कुछ बाधाएँ आएंगी, लेकिन अपनी समझदारी और चतुराई से आप उन्हें आसानी से संभाल लेंगे. रोजगार और आय से जुड़े नए अवसर मिलने की संभावना है।

मिथुन

आवश्यक कार्य धैर्य से पूरे होंगे और धन लाभ भी होगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. भाग्य का साथ मिलेगा और संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा. व्यवसाय में लाभ होगा. ध्यान रखें—लॉटरी, जुआ या सट्टे में पैसा न लगाएं. परिवार की जिम्मेदारियाँ ठीक से निभा पाएंगे।

कर्क

आज आप काफी व्यस्त रहेंगे. बाहर कहीं यात्रा का योग बन रहा है. गृहस्थ जीवन में खुशी और शांति का माहौल रहेगा.हालांकि संपत्ति से जुड़े कुछ मसले परेशान कर सकते हैं. आय कम और खर्च अधिक होने से मन थोड़ा उदास हो सकता है. धार्मिक गतिविधियों में रुचि कम होगी।

सिंह

वाद-विवाद, झगड़े और लड़ाई-झंझट से दूर रहें. वाहन बहुत सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की आशंका है. किसी सरकारी समस्या या नोटिस जैसी दिक्कत आ सकती है. कामकाज में उलझनें बढ़ सकती हैं. आय कम रहेगी, लेकिन खर्च उम्मीद से ज्यादा हो सकता है।

कन्या

मन थोड़ा बेचैन रहेगा, इसलिए अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें. मेहनत और कोशिश से सफलता मिलेगी. मनचाहे काम पूरे होंगे. प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है और रोमांस में सफलता मिलेगी. किसी नए काम की योजना बन सकती है. विद्यार्थियों को परीक्षा-प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

तुला

घर में नई चीज की खरीदारी संभव है. शादी-विवाह या किसी शुभ आयोजन की योजना बन सकती है. परिवार में धार्मिक कार्य होंगे. रिश्तेदारों और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. व्यापार से जुड़ी यात्राएं लाभदायक रहेंगी. संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होगा।

वृश्चिक

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में परेशानियां आ सकती हैं. आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर महसूस हो सकती है. जल्दबाजी और गुस्सा काम बिगाड़ सकता है. संतान और जीवनसाथी को लेकर चिंता बनी रहेगी. मेहनत का फल तुरंत नहीं मिलेगा और मानसिक तनाव महसूस होगा।

धनु

घर-परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा. रिश्तेदारों और मित्रों से मेल-मुलाकात के अवसर मिलेंगे. शादी या शुभ कार्यक्रम घर में हो सकता है. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. भाग्य का पूरा साथ रहेगा. मेहनत के अनुसार आय में वृद्धि होगी और मन हल्का व प्रसन्न रहेगा।

मकर

शुभ कार्यों में मन लगेगा. नए लोगों से पहचान बनेगी, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी. रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. रोजमर्रा के काम आसानी से पूरे होंगे. जिस काम की कोशिश करेंगे, उसके सफल होने का योग मजबूत है।

कुंभ

लंबे समय की चिंता खत्म होगी. संतान आज्ञाकारी रहेगी और कोई शुभ समाचार मिल सकता है. दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन रुके हुए काम निपट जाएंगे. परिस्थितियाँ धीरे-धीरे आपके पक्ष में आने लगेंगी. प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

मीन

किसी सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा. बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें, वरना नुकसान हो सकता है. किसी पर अत्यधिक भरोसा करना भारी पड़ सकता है. विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सावधान रहें. संतान के कारण मन कुछ चिंतित रह सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button