घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 22 फरवरी: कन्या राशि वालों को आज के दिन थोड़ा बच के रहने की जरुरत है, दूसरे के विवादों में स्वयं को न डालें

आज 22 फरवरी शनिवार को चंद्रमा का संचार वृश्चिक उपरांत कुंभ राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर के दौरान आज ज्येष्ठा उपरांत मूल नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज गजकेसरी उपरांत धन योग का निर्माण होगा। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

मेष- आज का राशिफल मेष राशि वालों के लिए ठीक रहेगा। कार्यस्थल पर आ रही अड़चन दूर करने के लिये सुन्दरकाण्ड का पाठ करवाने से लाभ होगा। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। चोरी आदि से हानि संभव है। सोच समझकर कोई भी निर्णय लें।
वृषभ :- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। कई दिनों से अटके काम आज पुरे होंगे। वाहन सुख सम्भव है। चिंता आज सत्ता सकती है, इसलिए ज्यादा चिंता ना करें । प्रयास विफल होंगे। फालतू खर्च होगा।
मिथुन :-‍ मिथुन राशिन वालों के लिए कान सम्बंधित पीड़ा रह सकती है। चिंता-तनाव रहेंगे। आवास निवास सम्बंधित समस्या का निवारण होगा। साथ ही बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल होने के आसार हैं।
कर्क :- कर्क राशि वालों के लिए थोड़ा संभल कर रहने की जरुरत है। अपने अधिकारीयों से विवाद से बचें। कानून का पालन करें। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी संत का प्रवेश आप के जीवन में परिवर्तन लायगा। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
सिंह:- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। देव-दर्शन सुलभ होगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। कलह-दुर्घटना से बचें। धन लाभ होने की संभावना है।
कन्या:- कन्या राशि वालों को आज के दिन थोड़ा बच के रहने की जरुरत है। दूसरे के विवादों में स्वयं को न डालें। ससुराल पक्ष के लोगो से सहायता लेनी पड़ सकती है। जमानत के किसी भी प्रकार के कार्य को टालें। वाहन-मशीनरी-अग्नि के कार्य में सावधानी रखें। विवाद न करें साथ ही किसी प्रकार का जोखिम न लें।
तुला:- तुला राशि वालों के लिए जरुरी है कि वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भय तथा पीड़ा सताएंगे। साथ ही किसी प्रकार की चिंता भी रह सकती है । कुसंगति से बचने की जरूरत है। किसी प्रकार का हानि होने की आशंका है।
वृश्चिक:- वृश्चिक राशि वालों का राजनीती में वर्चस्व बढेगा। संपत्ति के सौदे हो सकते हैं। इस राशि वालों के लिए उन्नति के द्वार खुलेंगे। दुष्ट व्यक्तियों से दूर रहें। किसी बड़े व्यक्ति से संपर्क लाभदायक रहेगा। किसी प्रकार की हानि भी हो सकती है।
धनु:- धनु राशि वलों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। आप की बातो को सुना जायगा। माता के स्वास्थ में लाभ होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी आज मिलेगा। आज निवेश करना शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
मकर:- मकर राशि वालों के लिए परिजनों के साथ संबंधो में दुरी आ सकती है।अपने मन की बात दूसरों को बताने से बचें। मेहनत व्यर्थ जाएगी। विवाद न करें। शारीरिक पीड़ा संभव है। साथ ही दु:खपूर्ण समाचार संभव है, किसी प्रकार का जोखिम न लें।
कुम्भ:- कुम्भ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। मन अनुकूल वातावरण मिलने से आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी। आलस्य रहेगा। कलहपूर्ण वातावरण रहेगा। प्रयास सफल होंगे। धनलाभ होने का योग बन रहा है। परिवार की चिंता रहेगी। एक जरुरी बात कि हर किसी पर आंख मूंद कर विश्वास न करें।
मीन- मीन राशि वालों के लिए आध्यत्मिक उन्नति होगी। आज के दिन लोगों ने आप के साथ क्या किया, वह भूल जाएं और आपना काम इमानदारी से करें।कार्यस्थल पर मिल रही असफलता से मन खिन्न रहेगा। अपने निजी जीवन में भी समय दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button