खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और पाकिस्तान के मैच का टिकट छू रहा आसमान, कीमत जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को टी20 विश्व कप का मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले के टिकट का दाम आसमान छू रहा है…

नईदिल्ली (ए)। टी20 विश्व कप 2024 का आगाज जून में होगा. इसमें भारत का पहला मैच आयरलैंड से है. टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच 5 जून को न्यूयॉर्क में मैच खेला जाएगा. इसके बाद भारत का सामना पाकिस्तान से होगा. भारत-पाकिस्तान मैच का फैंस को बेसब्री से इंतजार होता है. यही वजह है कि इस मुकाबले की टिकट खरीदना आसान नहीं होता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच के टिकट का दाम आसमान छू रहा है. एक वेबसाइट पर इसे लाखों रुपए में बेचा जा रहा है।

भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को न्यूयॉर्क में मैच खेला जाएगा. रिपोर्ट्स की मानें तो इस मुकाबले के टिकट की शुरुआती प्राइस महज 500 रुपए थी. यह ऑफीशियल सेल के दौरान का दाम है. लेकिन इसके बाद इस मैच की टिकट का प्राइस आसमान छूने लगा।

भारत-पाक मैच के वीआईपी टिकट का शुरुआती प्राइस करीब 400 डॉलर बताया गया है. यह करीब 33 हजार रुपए होंगे. वहीं एक अन्य वेबसाइट पर इसी 40 हजार डॉलर में बेचा जा रहा है. इसे अगर भारतीय मुद्रा में देखें तो यह करीब 33 लाख रुपए होंगे।

सीटगीक नाम की एक अमेरिकी वेबसाइट है. इस पर स्पोर्ट्स के साथ-साथ और भी इवेंट्स के टिकट बिकते हैं. यहां भारत और पाकिस्तान के मैच के टिकट का दाम लाखों में है. अहम बात यह कि यहां वक्त के साथ टिकट का दाम भी बढ़ रहा है।

फिलहाल सीटगीट पर भारत और पाकिस्तान के मैच के दो टिकट्स के लिए 179.5 हजार डॉलर चार्ज किये जा रहे हैं. जब आप टिकट खरीदेंगे तो टैक्स भी देना होगा. इस तरह एक टिकट का दाम 50-60 लाख रुपए के पार पहुंच जाएगा।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे वक्त से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है. लेकिन ये दोनों ही टीमें आईसीसी के टूर्नामेंट्स में साथ खेलती हुई नजर आ ही जाती हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी मैच विश्व कप 2023 में खेला गया था. इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में ही हुआ था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button