घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 25 दिसंबर: मीन राशि वालों चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं

आज क्रिसमस का पर्व है और ग्रहों की चाल के अनुसार बुधवार 25 दिसंबर का दिन विशेष रहेगा। कुछ राशियों के लिए खुशियों का आगमन होगा, तो कुछ को सतर्कता बरतनी होगी। आइए, जानते हैं सभी 12 राशियों का भविष्यफल…

 

 

मेष राशि: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि : शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि : पढ़ाई-लिखाई के लिए समय बेहतर होगा। भावुकता पर काबू रखें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। व्यापार आपका सही चलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि : भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। गृहकलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान व व्यापार मध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि : रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि : कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन आगमन होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। निवेश करने पर अभी रोक लगाएं। काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि : सुकुमारता के प्रतीक बनेंगे। समाज में सराहना होगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत। बहुत बढ़िया। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि: खर्च की अधिकता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि : शुभ समाचार की प्राप्ति। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि : कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ। सरकारी तंत्र से फायदा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : भाग्य साथ देगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान ध्यान। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button