छत्तीसगढ़फीचर्ड

दुर्गा मंदिर में धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सूचना के तत्काल बाद बगीचा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार..आरोपी के विरुद्ध बी एन एस की धारा 196(2),299 के तहत मामला दर्ज…

 

जशपुर। दिनांक 03.01.25 को प्रार्थी भूपेंद्र पाठक पिता लालमणि पाठक ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दुर्गा मंदिर बगीचा का पुजारी है व दिनांक 03.01.2025 को प्रातः 06 से 07 बजे दुर्गा मंदिर में पूजा पाठ, आरती कर रहा था।

इसी दौरान पूजा पाठ में व्यवधान उत्पन्न करते हुए एक विशेष वर्ग समुदाय का व्यक्ति नासिर अली खान निवासी रौनी रोड बगीचा के द्वारा अभद्रता पूर्वक, अपशब्द कहते हुए जोर जोर से चिल्लाकर मुझे भजन, पूजा पाठ, व लाउड स्पीकर बंद करने के लिए कहा गया।

बंद नहीं करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई व पूजा पाठ करने आए अन्य व्यक्तियों को भी पूजा आरती करने से रोका गया। जिससे हमारी धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है।

रिपोर्ट पर थाना बगीचा पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में आरोपी नासिर अली खान के विरुद्ध बी एन एस की धारा 196(2), 299 के तहत् मामला पंजीबद्ध कर सूचना के तुरंत बाद ही आरोपी नासिर अली खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उक्त मामले के संबंध में पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि धार्मिक सौहार्दय बिगाड़ने का प्रयास अगर किसी व्यक्ति द्वारा किया जाएगा तो पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जावेगी। घटना के तुरंत बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी का नाम: नासिर अली खान पिता मोहम्मद कादिर सिद्दकी निवासी रौनी रोड बगीचा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button