खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, ऑस्‍ट्रेलियाई डिप्‍टी पीएम रिचर्ड, धोनी, कपिल देव, अंबानी, अडानी और बॉलीवुड के सितारे, ये है वर्ल्‍ड कप फाइनल की गेस्‍ट लिस्‍ट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मैच होने वाला है. इस मौके पर मैदान पर पीएम मोदी, अंबानी, अडानी, और बॉलीवुड सितारे समेत कई अन्य हस्तियां भी मौजूद रहेंगी…

अहमदाबाद (ए)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक महामुकाबला दो दिन बाद रविवार, 19 नवंबर को शुरू होने वाला है. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम रोहित शर्मा की अगुवाई में टूर्नामेंट के सभी मैच जीतते हुए फाइनल में पहुंची है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शुरुआत में अपने दो मैच गंवाए थे, और फिर शानदार वापसी करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है।

अब इन दोनों टीमों का फाइनल मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें करीब सवा लाख लोगों के बैठने की क्षमता है. फाइनल मैच में भारत को करीब एक लाख से भी ज्यादा लोग समर्थन करने के लिए मैदान पर होंगे. ऐसे में कुछ खास लोग भी इस मैच को देखने के लिए मैदान पर आने वाले हैं. इनमें सबसे खास व्यक्ति भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है. हालांकि, इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी इस मैच को देखने के लिए मैदान पर जा सकते हैं. इसके अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में होने वाले इस फाइनल मैच को देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स भी मैदान पर पहुंच सकते हैं।

इन कुछ खास राजनैतिक हस्तियों के अलावा, बिजनेसमैन, बॉलीवुड स्टार्स, पूर्व क्रिकेटर भी इस मैच को देखने के लिए मैदान पर आ सकते हैं. इनमें से एक सबसे खास इंसान महेंद्र सिंह धोनी हो सकते हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में होने वाले इस फाइनल मैच को देखने के लिए एम एस धोनी भी मैदान पर जा सकते हैं. भारत ने पिछला वर्ल्ड कर 2011 में धोनी की कप्तानी में ही जीता था, और धोनी ने ही आखिरी छक्का लगाकर भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था. पिछले 12 सालों में ऐसा पहली बार है कि टीम इंडिया धोनी के बिना वर्ल्ड कप खेल रही है. हालांकि, फाइनल मैच में टीम का हौसला बढ़ाने के लिए धोनी भी मैदान पर आ सकते हैं. आइए हम आपको इन कुछ खास लोगों की लिस्ट बताते हैं, जो इस मैच को देखने के लिए मैदान पर पहुंच सकते हैं।

  • पीएम मोदी
  • कपिल देव
  • एम एस धोनी
  • सचिन तेंदुलकर
  • अमित शाह
  • जय शाह
  • रॉजर बिन्नी
  • हार्दिक पांड्या
  • राजीव शुक्ला

इन सभी लोगों के अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल मैच को देखने के लिए आठ राज्यों के मुख्यमंत्री, रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास, रिलांयस इंड्रस्ट्रीज़ के मालिक मुकेश अंबानी और उनका परिवार, अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी समेत कई अन्य लोग भी वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने के लिए मैदान पर आ सकते हैं।

बॉलीवुड सितारों की बात करें तो भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच हुए सेमीफाइनल मैच में रणबीर कपूर, शाहीद कपूर, सिद्धार्थ मलौहत्रा, कियारा आडवाणी, जॉन एब्राहिम, विकी कौशल, अनुष्का शर्मा समेत कई बॉलीवुड की कई हस्तियां मैदान पर दिखाई दी थी. ये सभी फाइनल मैच देखने के लिए भी अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में पहुंच सकती हैं. इनके अलावा रिपोर्ट्स के अनुसार रजनीकांत, अभिषेक बच्चन, सुनिल सेठ्ठी, केएल राहुल की पत्नी आथिया सेठ्ठी, शाहरुख खान, आमिर खान, सोहेल खान, रणवीर सिंह, दीपिका पाडुकोण, कटरीना कैफ समेत बॉलीवुड के कई सुपरस्टार फाइनल मैच देखने और टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए मैदान पर जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button