घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 30 अक्टूबर: कन्या राशि वालों लेनदेन का मामला सुलझने का आसार है, भौतिक सुख सुविधा पर खर्च होगा, जोखिम के कार्यो में रूचि रहेगी

आज 30 अक्टूबर दिन गुरुवार है और आज तिथि रहेगी कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि जिसे गोपाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में आज के स्वामी देवता भगवान श्रीकृष्ण रहेंगे। आज आंवला नवमी भी है, इसके साथ ही आज चंद्रमा का संचार दिन रात शनि की राशि मकर में होने जा रहा है और इन सबके बीच कल सूर्य, चंद्रमा और गुरु के बीच केंद्र त्रिकोण योग बन रहा है जो परम प्रभाव और उत्तम संयोग है साथ ही आज श्रवण नक्षत्र के संयोग में रवियोग भी बन रहा है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

मेष-

मित्रों से कहासुनी हो सकती है, सहकर्मी नुकसान पहंुचाने का प्रयास कर सकते हैं, श्रम प्रयास से अभीष्ट की प्राप्ति होगी, नौकर चाकरों का सहयोग मिलेेगा।

वृषभ-

पारिवारिक योजना में परिवर्तन होगा, आकस्मिक धनलाभ होगा, नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी, निजी कार्यो में खर्च होगा।

मिथुन-

प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की संभावना, जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें, भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा,आत्म विश्वास मनोबल बना रहेगा।

कर्क-

लेनदेन को लेकर आप पर आरोप-प्रत्यारोप लग सकते हैं, वाहन चलाने में सावधानी रखें, प्रियजनों से विवाद को टालें, व्यर्थ व्यय होगा।

सिंह-

व्यापार में नये लोग साथ आ सकते हैं, कार्यक्षेत्र में बदलाव लाभकारी रहेगा, पारिवारिक सुख मिलेगा, पुराना कार्य बनेगा, संतोष मिलेगा।

कन्या-

लेनदेन का मामला सुलझने का आसार है, भौतिक सुख सुविधा पर खर्च होगा,जोखिम के कार्यो में रूचि रहेगी, मनोकांक्षा की पूर्ति होगी।

तुला-

अनुभव की कमी से लाभ की योजना हाथ से निकल सकती है, अपने खर्च पर कटौती कर परिवार पर खर्च करेंगे, किये गये प्रयासों में लाभ होगा।

वृश्चिक-

साझेदारी में कार्य शुरू कर सकते हैं, आपसी बातचीत से मामले सुलझेंगे, भौतिक सुख साधनों की पूर्ति होगी, संपत्ति विवाद का समाधान होगा।

धनु-

युवाओं को कैरियर में बेहतर सफलता मिलेगी, जल्दबाजी में गलती हो सकती है, धार्मिक यात्रा का योग है, अनावश्यक परिश्रम होगा।

मकर-

अच्छे अवसर सामने आयेंगे, अनुशासन की कमी से कार्यस्थल की व्यवस्था बिगड़ सकती है, पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, मनोनुकूल काम बनेगा।

कुम्भ-

पुराना विवाद हल होगा, तीखी बातों से करीबी नाराज हो सकते हैं, यात्रा सुखद रहेगी, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, लाभ होगा, पर कम।

मीन-

समय पर मदद न मिलने से निराशा होगी, भावुकता में लिये फैसले बदलने पड़ सकते हैं, समय के अनुरूप कार्य करे, पुराना कार्य बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button