दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SSP रामगोपाल गर्ग के ने नाकेबंदी का लिया जायजा, नववर्ष ड्यूटी में लगे बल को ब्रीफ कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ड्रंक एण्ड ड्राइव करने वाले पर कार्यवाही कर गाड़ी जप्त करने के दिए सख्त निर्देश…रात में हुडदंग मचाने वाले, रैश ड्राइविंग करने वाले, मोडीफाइड स्लाइंसर फटाका फोड़ने वालो की बाइक जप्त कर माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए…चेकिंग कारवाही में कुल 195 वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही, 12 वाहन किए गए जप्त…

भिलाई। दिनांक 30.12.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा शहर के ट्रैफिक व्यवस्था एवम नाकेबंदी प्वाइंट का हाल जानने के लिए शनिवार रात 09.30 बजे निकले। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा सबसे पहले भिलाई नगर पुलिस पेट्रोल पंप के सामने की जा रही नाकेबंदी प्वाइंट पर पहुंचे, वहा पहुंच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए, साथ ही मुर्गा चौक, छावनी चौक, जामुल चौक, गुरुद्वारा चौक नेहरू नगर चौक में पहुंच कर ड्यूटी पर लगे बल के पास पहुंच कर उनको महत्तवपूर्ण दिशा निर्देश दिए, जो निम्नानुसार है।

चेकिंग स्थानों में पर्याप्त बल एवम स्टॉपर लगाकर चेकिंग अभियान चलाया जाए।

ब्रेथनलाइगर से चेकिंग करे जिसके लिये प्रशिक्षत स्टाफ़ रखे।

मुख्य चौक में चैकिंग ना कर उसके आगे या पीछे स्टॉपर से जिग जैक बनाकर चेकिंग करे।

चेकिंग स्थल में पर्याप्त रोशनी हो ध्यान रखें।

चेकिंग स्थल में लगा बल सेफ्टी जैकेट ज़रूर पहने।

किसी भी वाहन को दौड़ाकर ना पकड़े दुर्घटना घटित हो सकती है।

स्टॉपर में रेडियम लगा हो ताकि स्टॉपर दूर से दिखाई दे।

ड्रंक एंड ड्राइव प्रकरण न्यायालय में पेश करे एवं लाइसेंस निलंबन हेतु यातायात मुख्यालय भेजने सहित अन्य निर्देश दिए गए।

उक्त चेकिंग अभियान में कुल 195 से अधिक वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई। जिसमें 108 तीन सवारी, 04 शराब पीकर वाहन चलाने वाले, 08 प्रेशर हॉर्न वाले वाहन चालक, 40 यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले, तथा 12 वाहनों को जप्त किया गया व अन्य पर कार्यवाही की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button