दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रिसाली निगमायुक्त ने ठेकेदारों की ली बैठक : कहा – गुणवत्ता से समझौता नहीं, खराब काम पर रूकेगा बिल

भिलाई/रिसाली। नवगठित नगर पालिक निगम रिसाली में कार्य करने वाले कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोपाइटरों से आयुक्त ने दो टूक कहा, अगर वे गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखेंगे तो इसका जिम्मेदार वे स्वयं होंगे। शिकायत मिलने पर शीघ्रता से कार्रवाई की जाएगी। ठेकादारों और निगम के बीच किसी तरह की संवादहीनता न हो इसके लिए अपर कलेक्टर व नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने बैठक बुलाई थी।
बैठक में अब तक अधुरे और शुरू नहीं होने वाले कार्यो की आयुक्त, नोडल अधिकारी रमाकांत साहू व कार्यपालन अभियंता आर के साहू ने समीक्षा की। आयुक्त ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोपाइटर से वर्कआर्डर जारी होने के बाद भी कार्य शुरू नहीं किए जाने का कारण पूछा। उन्होंने स्थल परिवर्तन के अलावा अन्य कार्य को जल्द शुरू करने और गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण में किसी तरह की शिकायत न आए इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में सहायक अभियंता बी के सिंह, उपअभियंता डिगेश्वरी चंद्राकर, उमयंती ठाकुर, अखिलेश गुप्ता व गोपाल सिन्हा समेत पंजीकृत ठेकेदार उपस्थित थे।
आयुक्त ने रिसाली निगम के उप अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे कार्य प्रगति रिपोर्ट स्थल निरीक्षण के बाद ही तैयार करे। साथ ही स्थल पर किसी तरह की समस्या आने पर पहले उच्च अधिकारियों को अवगत कराए इसके बाद निर्णय ले।
बैठक के दौरान आयुक्त ने ठेकेदारों से समस्याएं भी पूछी। इस दौरान कुछ ठेकेदारों ने निगम गठन के पूर्व किए गए कार्य का भुगतान और अतिरिक्त किए गए कार्य का बिल नही बनने की जानकारी दी। जिस पर आयुक्त ने समस्याओं का जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button