दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शिरीष अग्रवाल ने पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, सांसद विजय बघेल व विधायक विद्यारतन भसीन से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

भिलाई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक व समाजसेवी शिरीष अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद प्रथम नगर आगमन पर न्यू खुर्सीपार में उनका भव्य स्वागत किया गया। न्यू खुर्सीपार के राधाकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शिरीष अग्रवाल ने पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, सांसद विजय बघेल व वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन के निवास पर जाकर उनसे आशीर्वाद लिया।

नगर आगमन पर न्यू खुर्सीपार में गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत हुआ। यहां आतिशबाजी भी की गई। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति में पद मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। शिरीष अग्रवाल के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर बधाई देते हुए पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि शिरीष अग्रवाल शुरू से संघ से जुड़े हुए हैं। संघ के माध्यम से उन्होंने रचनात्मक कार्यों में हमेशा साथ दिया है। अब इन्हें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया। मेरी आशा है कि शिरीष अग्रवाल आगे भी भाजपा के बड़े पदों पर पहुंचे।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि भाई शिरीष अग्रवाल आरएसएस के प्रमुख कार्यकर्ता रहे हैं। संघ में सेवा कार्यों की मिशाल पेश की है। अब जाकर शिरीष अग्रवाल भाजपा की मुख्यधारा से जुड़े हैं। वे लगातार समाज सेवा क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आएं हैं। इन्हें भारतीय जनता पार्टी में और भी बड़े पद मिलेंगे। ऐसी मेरी आशा है। प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनने पर शिरीष अग्रवाल को ढेर सारी शुभकामनाएं। शिरीष अग्रवाल को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन ने भी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button