छत्तीसगढ़फीचर्ड

क्रिप्टोकरेंसी पर इन्वेस्ट करने एवं फायदा दिलाने का झुठा आश्वासन देकर 18.27 लाख रुपए की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थीगण के मोबाइल के माध्यम से दो वर्षों में कुल 18,27,000/- रुपये का किया गया था ट्राजेक्शन…आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 420, 34 भादवि.के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध…

धमतरी। प्रार्थी भुपेश चौधरी को आरोपी निर्मल सार्वा एवं मेहताब आलम दोनों के व्दारा दिनांक घटना 22.10.21 को सिमोन होटल धमतरी में औरा बीटक्वाईन नामक कंपनी में क्रिप्टोकरेंसी पर इन्वेस्ट करने पर ज्यादा फायदा दिलाने का झुठा आश्वासन एवं प्रलोभन देकर फोन पे, गुगल पे के माध्यम से निर्मल सार्वा के मोबाईल नंबर में 10,07,000/- तथा मेहताब आलम के मोबाईल नंबर में 8,20,000/- रूपये ट्रांसफर करने कहने पर भुपेश चौधरी अपने स्टेट बैंक के खाता क्र. के माध्यम से दोनो को करीबन दो वर्षों तक कुल रकम 18,27,000/- रुपये दिया है।

प्रार्थी के अन्य परिचित लोगों भुपेन्द्र साहू, श्याम वरयानी, को भी औराबीटक्वाईन कंपनी अधिक लाभ मिलेगा कह कर झांसा देकर उन लोगो से बड़ी मात्रा में रकम जमा कराया एवं उक्त रकम आज दिनांक तक पीडितो को प्राप्त नही हुआ है।

आरोपी के व्दारा पैसा वापस करने के संबंध में कोई सहयोग नही किया जा रहा है, आवेदक के आवेदन पर आरोपी निर्मल सार्वा औराबीटक्वाईन कंपनी छत्तीसगढ़ हेड तथा मेहताब आलम ओराबीटक्वाईन कंपनी हेड के व्दारा जानबुझकर आवेदक को कपट पूर्वक एवं बेईमानी से क्रिप्टोकरेंसी में राशि जमा करवाने प्रलोभन देकर उत्प्रेरित करते हुए आर्थिक, मानसिक एवं ख्याति की हानि पहुंचाने पर आरोपी निर्मल सार्वा के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अप.क्र. 354/24 धारा 420, 34 भादवि.के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं पीड़ितों, गवाहों का कथन लिया गया एवं प्रार्थी एवं अन्य पीड़ित लोगों से आरोपीगणो के मोबाईल एवं खातो में किये गये ट्रांजेक्सन का बैंक स्टेटमेंट को जप्त किया गया है मामले में आरोपी का पता साजी कर आरोपी से पुछताछ किया जा रहा है जो आरोपी निर्मल सार्वा के व्दारा अपने खातो एवं औराबीटक्वाईन कंपनी बी.टी.बी कंपनी का दस्तावेज पंजीयन प्रमाण पत्र आदि के संबंध में किसी प्रकार का दस्तावेज उपलब्ध नही कराया गया मामले में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। आरोपी निर्मल सार्वा को आज दिनांक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया है।

आरोपी का नाम: निर्मल सार्वा पिता शीतल सार्वा उम्र 52 वर्ष साकिन अकाशगंगा कालोनी धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी,जिला-धमतरी (छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में डीएसपी नेहा पवार,थाना प्रभारी कोतवाली निरी.राजेश मरई,उनि.लक्ष्मी कांत शुक्ला,थाना प्रभारी रूद्री उनि.अमित बघेल, कोतवाली से सउनि.महेंद्र साहू, प्रआर.देवेंद्र गजेन्द्र,आर.डायमंड यादव,भूनेश्वर त्रिपाठी,चंदर जमदार,महेंद्र कोसरिया का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button