खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद ने नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला से की सौजन्य मुलाकात, सामाजिक विषयों पर हुई सार्थक चर्चा

दुर्ग। शनिवार को छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद के पदाधिकारियों ने दुर्ग जिला के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला से सौजन्य मुलाकात की। पदाधिकारियों ने एसपी को गुलदस्ता भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस दौरान परिषद के पदाधिकारियों ने एसपी से सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा की। परिषद ने एसपी को बताया कि लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दिन शासकीय अवकाश घोषित करवाने में परिषद की अहम भूमिका रही है। इस घोषणा के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री के आभार के लिए परिषद ने भोजपुरी सुपर स्टार खेसारलीला यादव का खुर्सीपार में वृहद और सफल कार्यक्रम आयोजित किया था।

छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद के संरक्षक संजय ओझा ने एसपी से कई जगह खोले गए पुलिस सहायता केंद्र जो की अभी बंद पड़े है उन्हे पुनः शुरू करने और आगामी दिनों में बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने को है इस दौरान डीजे या अन्य तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर रोक लगाने का बात कही जिसपर एसपी ने कहा कि जल्द इस पर कार्यवाही होगी।

वही परिषद के प्रांताध्यक्ष प्रभूनाथ बैठा ने चर्चा के दौरान एसपी को परिषद द्वारा समय समय पर कराए जा रहे सामाजिक कार्यों एवं अन्य आयोजनों की जानकारी दी गई, जिस पर एसपी शुक्ला ने प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि आप लोग सामाजिक क्षेत्र में अच्छा काम कीजिए मेरी जहां जरूरत पड़े तो बतायेगा, मैं आप लोगों के साथ हूं। आप लोग अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं। पीड़ित, जरूरतमंदों की सहायता करे। शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में काम करे, मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने में मददगार बने। समाज के हम सब मिलकर समाज, देश हित में अच्छा काम करें यही हमारी उद्देश्य होना चाहिए।

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद के संरक्षक संजय ओझा, प्रांताध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा, कोषाध्यक्ष सुभाष शर्मा, हरेंदर यादव, बीपी सिंह, आरके पोद्दार, योगेंद्र पाठक, नंद किशोर सिंह, प्रेम प्रकाश मिश्रा, बीपी सिंह, सनोज कुमार चौधरी, रामनिवास पांडेय, ओम प्रकाश शर्मा, मनोज चौधरी, रवि यादव, अमित सोनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button