खास खबरफीचर्डविविध

प्रज्ञान ओझा बने टीम इंडिया के नए सेलेक्शन कमिटी के चीफ, रमेश पवार भी हुए शामिल

बीसीसीआई ने पूर्व चेयरमैन अजीत अगरकर के योगदान की जमकर सराहना की है. जुलाई 2023 में कार्यभार संभालने के बाद से अगरकर की अगुवाई में भारतीय टीम ने कई बड़ी सफलताएं हासिल कीं. उनके कार्यकाल के दौरान भारत ने 3 ICC ट्रॉफियां, 2 एशिया कप और बैक-टू-बैक एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किए…

 

नईदिल्ली (ए)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया की सेलेक्शन कमिटी में बड़ा बदलाव किया है। अब पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को इस कमेटी का नया चेयरमैन यानी चीफ सेलेक्टर बनाया गया है। ओझा  को यह जिम्मेदारी सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के अनुभव के आधार पर मिली है और वह इस पद पर अजीत अगरकर की जगह लेंगे। इसके अलावा, पूर्व क्रिकेटर रमेश पोवार को भी इस चयन समिति में नए सदस्य के रूप में शामिल कर लिया गया है।

बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) के सदस्य अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे ने चयन समिति के नए सदस्य को चुनने की प्रक्रिया पूरी की। इन दोनों ने मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में सभी आवेदनों की जांच और इंटरव्यू लेने के बाद, आपसी सहमति से रमेश पोवार का नाम इस पद के लिए चुना है।

रमेश पावर की बात करें तो उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले थे। इसके बाद उन्होंने कोचिंग की दुनिया में कई बड़े पदों पर काम किया, जिसमें भारतीय महिला टीम, मुंबई और गुजरात के हेड कोच के अलावा बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी शामिल है। भारतीय महिला टीम के साथ अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने टीम को एशिया कप का खिताब और कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल दिलाया था।

भारतीय मेंस क्रिकेट टीम की नए सेलेक्शन कमिटी की कमान अब प्रज्ञान ओझा के हाथों में होगी। उनके साथ इस टीम में शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पोवार को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इस पूरी सेलेक्शन कमिटी का मुख्य काम टीम के लिए बेहतरीन खिलाड़ियों को चुनना और मैच के हिसाब से सही टीम कॉम्बिनेशन तैयार करना है। अब ओझा की अध्यक्षता वाली इस कमेटी पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टीम की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सही और निष्पक्ष फैसले लेने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

  • प्रज्ञान ओझा भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। उन्होंने 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। बाएं हाथ के स्पिनर ने टेस्ट में 113, वनडे में 21 और टी-20 इंटरनेशनल में 10 विकेट लिए।
  • IPL में वह डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेले। उन्होंने 92 मैचों में 89 विकेट लिए। 2015 के बाद से वह IPL की किसी टीम का हिस्सा नहीं रहे। ओझा सितंबर 2025 में BCCI की पुरुष चयन समिति में शामिल हुए थे।

मेन्स सेलेक्शन कमेटी

प्रज्ञान ओझा (चेयरमैन)
शिव सुंदर दास
आरपी सिंह
अजय रात्रा
रमेश पोवार

बीसीसीआई ने अजीत अगरकर के योगदान को आधिकारिक रूप से सराहा और उनके कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र किया. जुलाई 2023 में अध्यक्ष पद संभालने वाले अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया ने तीन आईसीसी ट्रॉफियां अपने नाम कीं, दो बार एशिया कप का खिताब जीता और एशियन गेम्स में लगातार दो बार गोल्ड मेडल हासिल कर इतिहास रचने में सफलता हासिल की. प्रज्ञान ओझा के अध्यक्ष बनने और रमेश पोवार के शामिल होने के साथ ही भारतीय पुरुष चयन समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button