खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

राहुल गांधी ने वायनाड सीट से दिया इस्तीफा, प्रियंका गांधी लड़ेगी वहां से उप चुनाव

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से प्रतिनिधित्व करने का फैसला किया है. इसको लेकर उन्होंने वायनाड की जनता को भी संदेश दिया है…

 

नईदिल्ली (ए)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 में केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था और दोनों ही जगह से उन्हें जीत मिली. अब उन्होंने यूपी की रायबरेली सीट का प्रतिनिधित्व करने का फैसला किया है और वायनाड सीट छोड़ दी है. ऐसे में राहुल गांधी ने कहा कि इसका फैसला करना बेहद ही मुश्किल था. उन्होंने ये भी कहा कि वायनाड से उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगीं और वो आते जाते रहेंगे।

उन्होंने कहा, “रायबरेली और वायनाड की जनता से मेरा दिल से लगाव है. मेरे लिए फैसला करना बेहद ही मुश्किल था. प्रियंका गांधी अब वायनाड से चुनाव लड़ेंगी लेकिन मैं भी वहां पर जाता रहूंगा. जो वादे हमने वायनाड के लिए किए थे, उनको हम पूरा करेंगे. रायबरेली से मेरा दिल का रिश्ता है. वायनाड के लोग सोच सकते हैं कि उनके पास संसद के 2 सदस्य हैं, एक मेरी बहन हैं और दूसरा मैं हूं. वायनाड के लोगों के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले हैं, मैं वायनाड के हर एक व्यक्ति से प्यार करता हूं।”

राहुल गांधी ने कहा, “मेरा वायनाड और रायबरेली से भावनात्मक जुड़ाव है. मैं पिछले 5 सालों से वायनाड से सांसद था. मैं लोगों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं. प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से चुनाव लड़ेंगी, लेकिन मैं भी समय-समय पर वायनाड का दौरा करूंगा. रायबरेली से मेरा पुराना रिश्ता है, मुझे खुशी है कि मुझे फिर से उनका प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा, लेकिन यह एक कठिन फैसला था।”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “मैं वायनाड का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होने के लिए बहुत खुश हूं और मैं उन्हें उनकी (राहुल गांधी) अनुपस्थिति महसूस नहीं होने दूंगी. मैं कड़ी मेहनत करूंगी और मैं सभी को खुश करने और एक अच्छा प्रतिनिधि बनने की पूरी कोशिश करूंगी. रायबरेली और अमेठी से मेरा बहुत पुराना रिश्ता है और इसे तोड़ा नहीं जा सकता. मैं रायबरेली में अपने भाई की भी मदद करूंगी. हम दोनों रायबरेली और वायनाड में मौजूद रहेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button