दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वीर सावरकर नगर विद्युत उपकेंद्र में 05 एम.व्ही.ए. का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर हुआ चार्ज, 4500 उपभोक्ता होंगे लाभान्वित


दुर्ग। उपभोक्ताओं को पर्याप्त वोल्टेज के साथ सतत विद्युत सप्लाई देने हेतु छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र द्वारा शहर के 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र (सबस्टेशन) वीर सावरकर नगर में 05 एम.व्ही.ए. का एक अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर चार्ज किया गया है, जिससे उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले सुपेला जोन एवं भिलाई शहर जोन के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिलेगी। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिलेगी।

मुख्यमंत्री विद्युत अधोसरंचना विकास योजना के अंतर्गत संपादित इस कार्य को लगभग 82 लाख 76 हजार रुपए की लागत से पूर्ण किया गया है। विद्युत कंपनी उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली प्रदाय करने के उद्देश्य से तत्परता से कार्य कर रही है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता एम.जामुलकर ने बताया कि 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र वीर सावरकर नगर में अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर के लगने से आसपास के लगभग 4500 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। श्री जामुलकर ने इसे सतत विद्युत आपूर्ति के लिए उत्कृष्ट कार्य बताते हुए अधीक्षण अभियंता नगर वृत्त तरुण कुमार ठाकुर, कार्यपालन अभियंता पी.के.शर्मा, एस.के.मिश्रा एवं बी.के.वर्मा तथा उनकी टीम की सराहना की।

श्री जामुलकर ने उच्चदाब एवं निम्नदाब के समस्त बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि बिजली बिल का भुगतान अविलंब करें। इससे विभाग की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और विद्युत विकास के कार्याें को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस दौरान सहायक अभियंता टी.एन.बिजू, जी.पी.शिवारे, पी.एल.माहेश्वरी एवं गोपाल वर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button