देश-दुनियाफीचर्ड

रिलायंस स्मार्ट स्टोर में लगी भीषण आग: करोड़ों का नुकसान, मची अफरा-तफरी

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशामक कर्मियों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भयावह थी कि आसपास का इलाता धुआं-धुआं हो गया, जिससे सुरक्षा के लिए कई दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठान बंद करने पड़े…

नागपुर (ए)। नागपुर में एक ओर जहां शहर दीपावली मना रहा था। वहीं सोमवार देर रात शहर के व्यस्त आठ रास्ता चौक स्थित रिलायंस स्मार्ट स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों ने स्टोर से धुआं उठते देखा तो तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशामक कर्मियों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भयावह थी कि आसपास का इलाता धुआं-धुआं हो गया, जिससे सुरक्षा के लिए कई दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठान बंद करने पड़े।

हालांकि, आग लगने का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने बताया कि आग के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को जांच में शामिल किया गया है।

दीपावली का मौका होने के कारण घटना के वक्त स्टोर में देर शाम की बिक्री चल रही थी। गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई, लेकिन स्टोर में रखे करोड़ों रुपये के सामान जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स, किराना और वस्त्र विभाग पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

घटना के बाद नगर निगम ने सभी बड़े वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्शन और फायर सेफ्टी ऑडिट दोबारा कराने की घोषणा की है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा मानकों की सख्त समीक्षा की जाएगी।

फिलहाल, रिलायंस स्मार्ट स्टोर को अस्थायी रूप से बंद कर पूरी इमारत को सील कर दिया गया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आग लगने के कारणों की गहन जांच की जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button