Uncategorised

राजधानी के विभिन्न चौक-चौराहों पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचे एसएसपी अजय यादव, हौसला अफजाई कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रायपुर। कारोना संक्रमण के फैलाव को रोकने एवं इस महामारी पर नियंत्रण पाने हेतु जिला प्रशासन रायपुर द्वारा दिनांक 09.04.21 के शाम 06ः00 बजे से 19.04.21 के प्रातः 06ः00 बजे तक रायपुर जिला अंतर्गत संपूर्ण क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन (लाॅक डाउन) घोषित किया गया है। लाॅक डाउन अवधि के दौरान आज दिनांक 15.04.2021 को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस की टीम को उक्त संबंध में ब्रीफ करते हुये हौसला अफजाई कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में रायपुर पुलिस की टीम द्वारा आजाद चैक अनुभाग के थाना क्षेत्रांे में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च मनोज कुमार ध्रुव नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती, आजाद चैक अनुभाग के थानों के थाना प्रभारी, पेट्रोलिंग पार्टी सहित पुलिस बल के साथ किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुख्य स्थानों में फ्लैग मार्च करने के साथ ही गली एवं मोहल्लों के अंदर जाकर भी अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने वालों एवं बेवजह बाहर घुमने वालों को सख्ती से समझाईश देते हुये घर के अंदर रहने की हिदायत दी गई।
रायपुर पुलिस द्वारा आम जनता से बार-बार अपील की जा रही है कि कोरोना के गाईड लाईन एवं दिशा-निर्देशों का सख्ती व कड़ाई से पालन करें तथा बिना कारण घर से बाहर न निकले। घर पर सुरक्षित रहकर अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा करते हुये कोरोना संक्रमण की इस चैन को तोड़ने में सहयोग करें। रायपुर पुलिस आम जनता हेतु सदैव तत्पर है।

Related Articles

Back to top button