दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रिसाली निगम के 3 कांग्रेस पार्षद और दो एमआईसी सदस्य ने ली भाजपा की सदस्यता

भिलाई। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के निज निवास पर रिसाली नगर निगम कांग्रेस के 03 पार्षदों और 02 एम.आई .सी. सदस्यों ने भाजपा की रीति-नीति और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के नेतृत्व से प्रभावित होकर, भारतीय जनता पार्टी दुर्ग के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में रिसाली नगर निगम,मरोदा पुरैना मंडल से वार्ड क्रमांक 14 पार्षद सरिता देवांगन, वार्ड क्रमांक 15 पार्षद ईश्वरी साहू वार्ड क्रमांक 33 एम.आई.सी.सदस्य परमेश्वर कुमार (पिंटू) और वार्ड क्रमांक 20 एम आई सी सदस्य चंद्रप्रकाश निगम शामिल रहे। वहीं रिसाली मंडल से वार्ड क्रमांक 03 पार्षद सारिका प्रेम साहू ने भी भाजपा में प्रवेश किया।

सभी भाजपा प्रवेश करने वाले पार्षदों और एम आई सी सदस्य का भाजपा का गमछा और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। भाजपा प्रवेश करने वाले बताया कांग्रेस से भाजपा में आने के पीछे सभी ने भाजपा की रीति-नीति और विकास को बताया।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने इस मौके पर कहा कि भाजपा की रीति-नीति से लोग प्रभावित हो रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यों एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सभी वर्ग के कल्याण और विकास के लिए कार्य हो रहे हैं, जिसकी वजह से लोग लगातार भाजपा से जुड़े रहे हैं।

रिसाली नगर निगम के पार्षद व एम आई सी सदस्य ने भाजपा प्रवेश किया उनका स्वागत और अभिनंदन है उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा एक वैचारिक पार्टी है जो जन सेवा को प्रभु सेवा मानकर कार्य करती है। भाजपा ने इससे पहले सदस्यता अभियान चलाकर प्रदेश में 60 लाख से अधिक सदस्य बनाए हैं।

आगे श्री चंद्राकर कहा मैं उन्हें इस निर्णय के लिए बधाई देता हूं और उन्हें भारतीय जनता पार्टी के परिवार में स्वागत करता हूं। मैं आशा करता हूं कि वे हमारे क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे और भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचने में हमें सहयोग प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने सभी भाजपा प्रवेश करने वाले को हार्दिक शुभकामनाएं दी और जनकल्याण के लिए काम करने का आवाहन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button