देश-दुनियाफीचर्ड

रेचेप तैय्यप एर्दोगन लगातार 11वीं बार चुनाव जीतकर फिर से बनेंगे तुर्की के राष्ट्रपति

रेचेप तैय्यप एर्दोगन चुनाव जीतकर फिर से तुर्की के राष्ट्रपति बनने वाले हैं. उन्होंने अब तक लगातार ग्यारह चुनाव जीते हैं…

नईदिल्ली (ए)। रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने तुर्किए का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है. उन्होंने अब तक लगातार 11 बार चुनाव जीते हैं. लंबे समय से सत्ता पर काबिज रेचेप तैय्यप एर्दोगन को विपक्षी नेता कमाल केलिकदारोग्लू से कड़ी टक्कर मिली. राष्ट्रपति चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 14 मई को हुआ था, जिसमें किसी भी उम्मीदवार को 50 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल नहीं हुए थे. यही कारण रहा कि रन-ऑफ दौर कराना पड़ा।

अब 28 मई को हुए रन-ऑफ दौर में एर्दोगन ने बाजी मार ली है. एर्दोगन ने कुल 97 प्रतिशत वोट में से 52.1 प्रतिशत और कमाल ने 47.9 प्रतिशत वोट हासिल किए हैं. इससे पहले के चरण के मतदान में एर्दोगन को 49.5 फीसदी और कमाल केलिकदारोग्लू ने 43.5 फीसदी वोट मिले थे. दरअसल, फरवरी में आए भूकंप के बाद एर्दोगन के लिए मुश्किल बढ़ गई थी और उन्हें इस बार जीतने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी।

तमीम बिन हमद ने दी बधाई एर्दोगन की जीत पर कतर के तमीम बिन हमद ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है. उन्होंने कहा, “जीत के लिए बधाई, नए कार्यकाल की सफलता की कामना” 

रेचेप तैय्यप एर्दोगन के वादों पर एक नजर रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने इस बार राष्ट्रपति चुनाव में लोगों से कई तरह के वादे भी किए थे, जिनमें भूकंप से प्रभावित इलाकों में 6 लाख 50 हजार नए घर बनाना, महंगाई दर को घटाकर 20 फीसदी तक लाना, जो अभी फिलहाल 44 फीसदी है. इसके बाद 2024 तक महंगाई दर को 10 फीसदी तक करना, सीरियाई शरणार्थियों को वापस उनके घर भेजना और सीरिया के राष्ट्रपति से समझौता करना शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button