दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई-चरोदा निगम ने जीता स्वच्छता में लगातार बेहतर परफॉर्मेंस अवार्ड, एक से तीन लाख की आबादी वाला देश में दूसरा बेहतर सफाई वाला निकाय बना

भिलाई-3। नगर पालिक निगम भिलाई – चरोदा ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में लगातार बेहतर परफॉर्मेंस अवार्ड हासिल किया है। एक से तीन लाख की आबादी केटेगरी में भिलाई – चरोदा का प्रदर्शन इस लिहाज से सराहनीय है कि उसे देश में दूसरा स्थान मिला है। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित एक गरिमामय समारोह में महापौर निर्मल कोसरे ने इस अवार्ड को हासिल किया। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के नतीजे घोषित हो गए हैं। इसमें भिलाई – चरोदा नगर निगम में बेहतर प्रदर्शन के साथ बेस्ट परफॉर्मिंग सिटी इन स्वच्छ सर्वेक्षण की केटेगरी में देश में एक से तीन लाख की आबादी वाले निकायों में दूसरा स्थान हासिल किया है।

केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित समारोह के दौरान स्वच्छता सर्वेक्षण पुरुस्कारों की घोषणा की गई। इस अवसर पर मंचीय अतिथि देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, केन्द्रीय नगरीय प्रशासन मंत्री हरदीप सिंह बेनी, राज्यमंत्री कमल किशोर के हाथों महापौर निर्मल कोसरे ने अवार्ड प्राप्त किया। इस दौरान निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर, स्वच्छता कार्य के नोडल अधिकारी अश्वनी चन्द्राकर एवं स्वच्छता दीदी सुनीति वर्मा भी उपस्थित थी।

महापौर निर्मल कोसरे ने भिलाई-चरोदा के लगातार बेहतर परफॉर्मेंस अवार्ड जीतने वाला देश में दूसरा निकाय बनने पर क्षेत्र वासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि में नगर निगम के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता मित्र और दीदीयों के साथ प्रत्येक नागरिक का योगदान बहुमूल्य है।

घर घर कचरा संकलन में पूरे 40 वार्ड की जनता का जागरुकता सराहनीय है। शहर और अपने वार्ड में स्वच्छता के प्रति ऐसी जागरुकता निरंतर बनी रहे तो आने वाले वर्षों में भिलाई – चरोदा नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण में और भी बेहतर स्थान अर्जित करने में सफल रहेगा।

Related Articles

Back to top button