दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश चौहान के सुझाव को मण्डल ने सराहा, आगे की कार्यवाही के लिए मांग प्रस्ताव सूची

रेल मंडल उपभोक्ता सलाहकार समिति नागपुर मण्डल की ऑनलाइन द्वितीय बैठक सम्पन्न

भिलाई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर के द्वारा गत दिनों मण्डल उपभोक्ता सलाहकार समिति/नागपुर मण्डल की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। मण्डल की प्रथम बैठक में सभी सदस्यों ने अपने अपने सुझाव रखे थे जिस पर विचार करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर ने उन सुझावओ की प्रस्ताव सूची तैयार कर भेजने की बात कही है। उन सुझावओं को अग्रिम कार्यवाही हेतु रेलवे मुख्यालय को भेजी जाएगी।

मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य भिलाई निवासी अवधेश चौहान ने भी यात्री हित में कई सुझाव दिए थे। जिसमें दो सुझाव पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विचार करते हुए उस पर अपनी अभियुक्तियाँ दी है। जिनमे पहला सुझाव करगी रोड रेलवे स्टेशन कोरोना काल मे प्रभावित सभी ट्रेनों की पुनः स्टॉपेज देने बावत था जिसपर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कहा है कि करगी रोड रेलवे स्टेशन बिलासपुर के क्षेत्राधिकार में आता है।

वही दूसरा सुझाव छत्तीसगढ़ के अभी रेलवे स्टेशनो पर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्टॉल लगाने बावत जिससे यहां आने वाले सभी यात्रियों को छत्तीसगढ़ी व्यजंन का स्वाद का आनंद मील औऱ लोग छत्तीसगढ़ी परम्परा को जान सके। इस सुझाव पर रेलवे ने यह एक नीतिगत मामला है जो कि मुख्यालय एवं रेलवे बोर्ड के कार्यक्षेत्र में आता है तथा जिन छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की उपलब्धता आप स्टेशनों पर उपलब्ध कैटरिंग यूनिटों में चाहते है उनकी सूची बनकर प्रस्ताव दे जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु मुख्यालय भेजा जायेगा।

रेलवे सदस्य अवधेश चौहान के सुझाव को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने सराहना करते हुए कहा कि यह बिलासपुर जोन का मामला है हम वहां के सम्बंधित अधिकारी का नम्बर आपको शेयर कर देते है साथ उस जोन को भी अवगत करा देंगे। आपका मुद्दा जनहित से जुड़ा हुआ है।

Related Articles

Back to top button