दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रेल्वे क्वार्टर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात चोरी करने वाले मां-बेटा गिरफ्तार

भिलाई 03। प्रार्थीगण रविकांत पिता रामविनय शर्मा उम्र 32 वर्ष पता क्वार्टर नं. 128/बी जोन 01 बीएमवाई चरोदा जिला दुर्ग और माधुरी बेरिया पिता स्व. तुलसी बेरिया उम्र 34 वर्ष निवासी क्वाटर नंबर 451/डी जोन बीएमवाय चरोदा जिला दुर्ग द्वारा लिखित रिर्पोट दर्ज कराये कि निवासरत रेल्वे क्वाटर का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा कमशः 1. मशरुका सोने चांदी के जेवरात चांदी के कटोरी गिलास चम्मच सेट व नगदी रकम कुल कीमती 9,00,000 रूपये का, 2. सोने चांदी के जेवरात, आर्टिफिसियल ज्वेलरी तथा टाईटन कंपनी की घडी कुल कीमती 40,000रू का चोरी कर लिया गया है प्रार्थीगणों की रिपोर्ट पर अपराध कमांक 22, 23/2025 धारा 331(4),305 (A), 3 (5), बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक एवं उपपुलिस अधीक्षक रेल रायपुर के निर्देशन में जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा विवेचना दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी 1. सरफरोज उर्फ गोला पिता फिरोज खान उम्र 25 वर्ष पता प्रगति नगर बीएमवाय चरोदा को दिनांक 26.03.25 को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।

आरोपी शेख शाहिद उर्फ मोनू पिता नौसाद उम्र 37 वर्ष पता प्रगति नगर थाना पुरानी भिलाई 03 जिला दुर्ग छ०ग० चोरी का मशरूका चांदी की कटोरी, टाईटन घड़ी, आर्टिफिसियल ज्वेलरी को अपनी मां हमीदा खातून पति शेख नौसाद उम्र 55 वर्ष पता प्रगत्ति नगर थाना पुरानी मिलाई 03 जिला दुर्ग को छिपाकर रखने के लिये देना बताया।

जिस पर आरोपिया हमीदा खातून द्वारा पेश करने पर प्रकरण में जप्त किया गया अपराध क. 22/25 में एक चांदी की कटोरी कुल कीमती 5000 रू एवं अपराध क. 23/25 में आर्टिफिसियल ज्वेलरी एवं टाईटन कंपनी की घड़ी कुल कीमती 7500 रूपये का जप्त कर वाजाप्ता सुमार किया गया है।

दोनों आरोपीगण को शेख शाहिद पिता शेख नौसाद, हमीदा खातून पति शेख नौसाद को दिनांक 29.03.25 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। आरोपी शेख शाहिद आदतन आरोपी है जिसका साथी सरफरोज उर्फ गोला दोनो आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर चोरी की मशरूका के संबंध में पूछताछ कर बरामद किया जाता है।

नाग आरोपी: 01. शेख शाहिद उर्फ मोनू पिता नौसाद उम्र 37 वर्ष पता प्रगति नगर थाना पुरानी गिलाई 03 जिला दुर्ग छग

02. हमीदा खातून पति शेख नौसाद उम्र 55 वर्ष पता प्रगति नगर थाना पुरानी मिलाई 03 जिला दुर्ग छग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button