दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई भाजपा अध्यक्ष ब्रिजेश बिचपुरिया ने मंडल सहित मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की घोषणा की

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू जिला भिलाई के प्रभारी संदीप शर्मा व सहप्रभारी चेम्मन देशमुख के सहमति से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ब्रिजश बीचपुरिया ने मंडल सहित मोर्चा प्रकोष्ठ के लिए निम्न पदाधिकारियों के लिए प्रभारियों की घोषणा की है।

जिसमें सुपेला मंडल के प्रभारी शिवसागर मिश्रा, वैशाली नगर मंडल अमर सोनकर, पूर्व मंडल राजकुमार राणा, जामुन मंडल मनीष अग्रवाल, महिला मोर्चा प्रभारी मिथिला खिचरिया, खुर्सीपार मंडल महेश वर्मा , इसी प्रकार मीडिया विभाग, सोशल मीडिया विभाग , आईटी सेल विभाग, बूथ सशक्तिकरण अभियान,

भाजपा प्रदेश कार्यालय से संपर्क इन सभी का सामूहिक प्रभार इंजी. जयप्रकाश यादव ,कैंप मंडल प्रभारी के. गणपति ,कुम्हरी मंडल कीर्ति नायक ,रिसाली मंडल विजेंद्र सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रभारी दिलीप पटेल, उपासना साहू को महिला मोर्चा ,सहप्रभारी संजय सिंह मन की बात कार्यक्रम प्रभारी, बसंत प्रधान को संगठन, समाज एवं समरसता के संपर्क प्रमुख, रेखा राम बंछोर चरौदा मंडल , किसान एवं अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी विजय जायसवाल, पश्चिम मंडल के प्रभारी बनाया गया।

संगठन के प्रभारी के नियुक्ति होने के बाद जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने पदाधिकारीयो से कहा कि आप सभी को अपने कर्तव्य में 24 घंटे देने होंगे ! हर कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने होंगे बड़े ही विश्वास के साथ आप सभी को संगठन द्वारा दायित्व दिया गया है एवं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवम शुभकामनाएं। उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी ठाकुर रणजीत सिंह ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button