दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

लक्ष्मीनारायण वार्ड 44 यादव पारा शिव मंदिर में 108 किलो दूध, दही, घी, शहद और चंदन से भोलेनाथ का हुआ महारुद्राभिषेक

भिलाई। सावन का चोथा सोमवार है। भिलाई के लक्ष्मीनारायण वार्ड 44 कुर्सीपार के शिव मंदिर में भव्य आयोजन किया गया। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा ये आयोजन किया गया। मंदिर में 108 किलो दूध, दही, घी, शहद और चंदन द्वारा महारुद्राभिषेक किया गया है। प्रमुख रूप से वार्ड के बुजुर्गों माताओं बहनो मातृशक्ति शामिल हुए।

बोल बम सेवा एवं कल्याण समितिप्रदेश अध्यक्ष दया सिंह और यश यन सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष कुर्सीपार ,आर्थिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव, कुर्सीपार महामंत्री सत्यम एवं मुकेश शर्मा कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह द्वारा प्रारंभ की गई।

शिवलिंग के ऊपर कई प्रकार फूलों से भी अभिषेक की गई एवं 1500 रुद्राक्ष अभिमंत्रित किया गया महाकाल से लाया गया था वो हर परिवार के सदस्यों को एक-एक रुद्राक्ष का वितरण किया गया है। 51 किलो मोतीचूर के लड्डू एवं खिचड़ी का महाप्रसाद शाम तक वितरण चला जिसमें 5000 से ज्यादा भक्तों ने आनंद उठाया।

कान्हा महाराज द्वारा भगवन भोलेनाथ के लिए संगीतमय प्रस्तुति दी गई और भजन गाया गया। जिसमें प्रमुख रूप से पार्षदगन में लक्ष्मी दिवाकर, ईश्वरी नेताम, शकुंतला साहू, गिरजा बंछोर, वीणा चंद्राकर, सरिता बघेल, शैलजा राजू साथ हजारों भक्त मौजूद रहें। सब ने महाप्रसाद का आनंद लिया।

दया सिंह ने कहा कि, अभी आने वाले समय में 4 अलग-अलग मंदिरों में भी इसी तरह महारुद्राभिषेक और रुद्राक्ष एवं महाप्रसाद बटेगा। अगले सोमवार को छावनी खुर्सीपार शिव मंदिर में आयोजन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button