देश-दुनियाफीचर्डविविध

लखनऊ और आरसीबी के मैच के दौरान आपस में जमकर भिड़े विराट और गौतम, वीडियो हुआ वायरल

लखनऊ के खिलाफ मैच में 18 रनों की शानदार जीत के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच में मैदान पर ही काफी जोरदार बहस देखने को मिली, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है…

आईपीएल के 16वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली का जोश मैदान पर फैंस को खूब देखने को मिला. इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की जीत के बाद विराट कोहली और लखनऊ टीम के मेंटोर गौतम गंभीर के बीच में काफी जोरदार बहस भी देखने को मिली. अब इस घटना का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस मैच में विराट कोहली फील्डिंग के दौरान काफी उत्साहित नजर आ रहे थे, जिसमें उन्होंने क्रुणाल पांड्या का कैच पकड़ने के बाद अपनी खुशी का इजहार भी अलग ही अंदाज में व्यक्त किया था. इसके बाद जब लखनऊ की तरफ से अमित मिश्रा बल्लेबाजी कर रहे थे तो उनके साथ भी विराट की कुछ बहस देखने को मिली थी।

विराट कोहली के इस व्यवहार को देखते हुए अंपायर्स को भी बीच में आकर उन्हें शांत कराना पड़ा था. मैच खत्म होने के बाद जब दोनों ही टीम खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तो उसके बाद ही कोहली और गंभीर के बीच में बहस शुरू हो गई जिसमें अमित मिश्रा को आकर दोनों इसे शांत कराना पड़ा।

गौतम गंभीर के साथ बहस के बाद विराट कोहली को लोकेश राहुल के साथ बातचीत करते हुए देखा गया. इस दौरान उनकी बातचीत से यह साफ समझा जा सकता है कि वह उस घटना के बारे में ही बात कर रहे थे. दरअसल घटना के दौरान काइल मेयर्स पहले कोहली के साथ कुछ बातचीत करते हुए नजर आ रहे थे, जिसके बाद गौतम गंभीर ने आकर उन्हें वहां से हटाया और इसके ठीक बाद दोनों के बीच में बहस देखने को मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button