दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई पॉवर हाउस रेल्वे स्टेशन बनाया जायेगा मॉडल, एयरपोर्ट की तर्ज पर होगा दुर्ग का रेल्वे स्टेशन

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार एसडीएम मुकेश राउटे ने पावर हाउस रेल्वे स्टेशन, सुपेला अण्डर ब्रिज तथा दुर्ग रेल्वे स्टेशन का दौरा किया। पावर हाउस रेल्वे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मार्ग में आ रहे दुकानों का अतिक्रमण को हटाए जाने के निर्देश दिए।

दुकानों को अन्य किसी दुसरे सुरक्षित स्थान पर स्थापित किया जाएगा। सुपेला निर्माणाधीन अण्डर ब्रिज का निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेल्वे के कार्य में अवरोध में आ रहे के लॉज की दुकान जिसका शासन मुआवजा देने के लिए तैयार भी था फिर भी उनके न मानने के कारण उनके ऊपर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उनके द्वारा सेतु बनाने में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा था। एसडीएम ने 2 महिने में अण्डरब्रिज का कार्य राजसात करने के निर्देश दिए। दुर्ग रेल्वे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाने के लिए पॉर्किंग व्यवस्था ठीक किया जाएगा तथा दिव्यांगजनों को विशेष सुविधा दी जाएगी।

इसके अलावा सड़क चौड़ीकरण भी किया जावेगा। मॉडल स्टेशन बनाने के लिए पार्किंग को ठीक किया जाएगा, गेट बड़ा किया जाएगा, सर्व सुविधा युक्त बनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button