छत्तीसगढ़फीचर्ड

लडकी ने काम करने से मना किया तो दुकान संचालक ने किया जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस

 

 

रायपुर। प्रार्थी लोचन चौहान ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बहन पूर्व में तिवारी मसाला सेन्टर में काम करती थी। प्रार्थी की बहन द्वारा तिवारी मसाला सेन्टर के मालिक ओमकार तिवारी को मैं यहां काम नही करूंगी कहने के बाद भी वह उसे बार-बार काम पर बुलाता था। प्रार्थी दिनांक 18.02.2023 को जब अपनी ड्युटी पर था, कि शाम करीबन 08.20 बजे प्रार्थी की माता ने उसे फोन पर जल्दी घर आने को कहा। प्रार्थी जब घर गया तो उसकी माता प्रार्थी की बहन को लेकर अस्पताल जा रही थी।

प्रार्थी जब अस्पताल पहुंचा तो उसकी मां ने बताया कि ओमकार तिवारी ने पूर्व में मुझे अपनी पुत्री दे दो उसे पत्नी बनाकर रखूंगा कहा था जिस पर उसके द्वारा ओमकार तिवारी को मना कर दिया गया था। ओमकार तिवारी ने दिनांक 18.02.2023 को गुस्से में प्रार्थी की बहन की हत्या करने की नियत से उस पर चाकू जैसे लोहे के चापड़ से गले में वार कर उसके गले एवं हाथ पास गंभीर चोट पहुंचा कर फरार हो गया। जिस पर आरोपी ओमकार तिवारी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी के अपराध क्रमांक 83/2023 धारा 307 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गुढ़ियारी अलेक्जेंडर किरो के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, पीड़िता, उसकी माता सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपी की पातसाजी करना प्रारंभ किया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी ओमकार तिवारी के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही कर प्रकरण में आरोपी ओमकार तिवारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का चापड़ जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई। वही गुढियारी पुलिस द्वारा आरोपी का क्षेत्र में जुलूस निकाला गया ताकि लोगो का दहशत कम हो सके।

गिरफ्तार आरोपी- ओमकार तिवारी उर्फ मनोज पिता भुलउ तिवारी उम्र 47 साल निवासी दुर्गाचैक आंगन बाड़ी के पास बड़ा अशोक नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।

Related Articles

Back to top button