छत्तीसगढ़फीचर्ड

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े सड़क हादसे का हुई शिकार, काफिले की गाड़ियां आपस में टकराई

रायपुर। प्रदेश की महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एक सड़क हादसे का शिकार हो गई। उनके काफिले में चल रही 4 फॉलो गाड़ी अंबिकापुर-रामानुजगंज हाइवे पर आपस में टकरा गईं। हादसे में मंत्री राजवाड़े बाल-बाल बच गईं और किसी को भी ज्यादा चोट नहीं आई है।

छत्तीसगढ़ की महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गईं। यह हादसा रविवार को अंबिकापुर-रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर हुआ, जब मंत्री कुसमी में एक फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही थीं।

उनके काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं, लेकिन मंत्री  को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। उन्हें राजपुर रेस्ट हाउस ले जाया गया, जहां उनका चेकअप किया गया और डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल स्वस्थ बताया है।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले की गाड़ियों के बीच हुई टक्कर के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। राजपुर के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि मंत्री जी का चेकअप किया गया और वह सुरक्षित हैं। चेकअप के बाद वह कुसमी के लिए रवाना हो गईं।

दरअसल मंत्री के काफिले में शामिल वाहन ने ट्रक को ओवरटेक किया था, इस दौरान सबसे आगे चल रही कार अचानक थोड़ी धीमी हो गई। इस बीच पीछे से आ रहे वाहन एक-दूसरे से भिड़ गई।

ज्ञात हो कि मंत्री रामविचार नेताम के साथ 22 नवंबर को एक हादसा हुआ था, जब उनकी गाड़ी को बेमेतरा में एक पिकअप ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में मंत्री जी घायल हो गए थे और उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात भर इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया और अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button