दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आचार संहिता लागू होते ही दुर्ग पुलिस एक्शन मोड़ पर, 100 से अधिक आरोपियों को भेजा जेल

भिलाई। दिनांक 09.10.2023 को चुनाव आयोग नई दिल्ली के द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता के निर्देशों की परिपालन में जिला पुलिस बल दुर्ग द्वारा “चुनाव कार्य तथा चुनाव संबंधी जारी दिशा निर्देशों का पालन के संबंध में” दिनांक 09/10/2023 को पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारीयों, थाना प्रभारियों एवम चौकी प्रभारी की मीटिंग लेकर चुनाव प्रक्रिया एवं चुनाव संबंधी दिशा निर्देशों के पालन करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिंहा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव के द्वारा महत्त्वपूर्ण जानकारी देकर फ्लैग मार्च किया गया था।

जिसके बाद आचार संहिता लगने के प्रथम दिवस पर शहर के सभी थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर आर्म्स एक्ट सहित प्रतिबंधात्मक कार्रवाई एवं वारंटी अभियान चलाया। जिसमे आर्म्स एक्ट में 6 कार्यवाही धारा 151 जा. फो. में 30, धारा 107,116 जा. फो. में 45 आरोपियों को गिरफ्तार का जेल भेजा गया, उनके साथ ही स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटीयो पर भी कार्रवाई की गई है एवं आबकारी एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी लगातार कार्रवाई तेज की गई है। इसके अलावा लगातार शास्त्रों को थाना में जमा करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तहत 50% से अधिक शस्त्र अभी तक थानों में जमा कर दिए गए हैं।

दुर्ग पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा, जिसके तहत गुंडे, बदमाशों, अवैध मादक पदार्थों की शिकायत वाले एवं चुनावी माहौल खराब करने वालों पर, पुलिस की अलग से टीम गठित की गई है, जिस पर उन पर पैनी निगाह रखकर, ढूंढ कर कार्यवाही भी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button