दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विशाल हिंदू राष्ट्र धर्म सभा का आयोजन 2 मार्च को जामुल में: SDM, ASP, CSP और DSP ट्रैफिक ने तैयारियों का लिया जायजा

भिलाई। श्री शंकराचार्य जी के जामुल आगमन पर हो रही तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को एसडीएम लवकेश ध्रुव, एडिशनल एसपी शहर अभिषेक झा, छावनी सीएसपी आशीष बंछोर एवं जामुल थाना प्रभारी केशवराम कोशले के साथ नगर पालिका परिषद जामुल के आरआई हरीश साहू सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण कार्यक्रम स्थल की निरीक्षण के लिए शिवपुरी जामुल पहुँच कर आयोजन स्थल का जायजा लिया।

कार्यक्रम के आयोजक प्यारे श्री राधा कृष्ण संस्कार मंच के अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय ने उन्हें चल रही तैयारियों के बारे में अवगत कराते हुए इस कार्यक्रम में 50,000 हजार से ज्यादा आमंत्रण कार्ड वितरित किये गए है।

कार्यक्रम में अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है, साथ ही बड़े पैमाने पर वीवीआईपी मूवमेंट भी होना है, जिसको देखते हुए कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के पुख़्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं।

चप्पे चप्पे पर पुलिस बल मौजूद रहेंगे साथ ही ड्रोन कैमरों से विशेष निगरानी रखी जाएगी, ग्राउंड में चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, वाहनों के आवागमन के लिए अलग रूट का निर्धारण किया जा रहा है, साथ ही साफ सफाई पेजयल व्यवस्था इत्यादि की व्यवस्था की जा रही है।

प्रशासन के पास पहुँचा शंकराचार्य जी का प्रोटोकॉल

1 मार्च 2024: शाम 04:00 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन में आगमन एवं भव्य स्वागत।
शोभायात्रा के रूप में जामुल आगमन पश्चात् दर्शन
विश्राम- उपाध्याय निवास (ईश्वर उपाध्याय), जामुल

2 मार्च 2024: सुबह 11:30 बजे दर्शन ,संगोष्ठी, गुरु दीक्षा,धर्म- राष्ट्र-अध्यात्म से संबंधित शंका समाधान प्रसादी वितरण, स्थान-उपाध्याय निवास (ईश्वर उपाध्याय), जामुल

शाम 4:00 बजे: विशाल हिंदू राष्ट्र धर्म सभा
स्थान – शिवपुरी जामुल जिला दुर्ग छत्तीसगढ़

3 मार्च 2024: सुबह 11:30 बजे दर्शन ,संगोष्ठी, गुरु दीक्षा, धर्म- राष्ट्र-अध्यात्म से संबंधित शंका समाधान प्रसादी वितरण, स्थान- उपाध्याय निवास (ईश्वर उपाध्याय), जामुल से दुर्ग के लिए प्रस्थान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button