Uncategorised

लाॅकडाउन अवधि के दौरान लगाये गये पुलिस चेकिंग पाईंटों का रायपुर एसएसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, बेवजह बाहर घुमने वालों के वाहनों को जप्त करने के दिये निर्देश

रायपुर। दिनांक 12.04.2021 को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा लाॅक डाउन अवधि के दौरान लगाये गये पुलिस चेकिंग पाईंटों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान चेकिंग पाईंटों में लगे पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा मुस्तैदी व तत्परता पूर्वक अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन करना पाया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चेकिंग र्पाइंटों में लगे पुलिस कर्मियों को स्वयं को इस संक्रमण से सुरक्षित रखते हुये सख्ती से चेक करने के निर्देश देने के साथ ही बेवजह बाहर घुमने वालों के वाहनों को जप्त करने के भी निर्देश दिये गये।
पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पचपेढ़ी नाका, कोतवाली चौक, कालीबाड़ी, जयस्तंभ चौक, भाठागांव चौक, कुशालपुर चौक, रायपुरा चौक एवं टाटीबंध चौक में लगे चेकिंग पाईंटो का निरीक्षण किया गया। रायपुर पुलिस द्वारा आम जनता से पुनः अपील की जाती है कि कोरोना के गाईड लाईन एवं दिशा-निर्देशों का सख्ती व कड़ाई से पालन करें तथा बेवजह घर से बाहर न निकले। घर पर सुरक्षित रहकर अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा करते हुये कोरोना संक्रमण की इस चैन को तोड़ने में सहयोग करें। रायपुर पुलिस आम जनता हेतु सदैव तत्पर है।

Related Articles

Back to top button