BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

“लिस्टोमेनिया किचन एंड क्लब” का संचालक देर रात अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार, 64 बोतल बीयर जप्त

ऑपरेशन विश्वास के तहत देर रात क्लब संचालन के बाद अवैध शराब बिक्री करते संचालक गिरफ्तार, 64 बोतल बीयर जप्त…ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत अवैध शराब बिक्री पर सतत निगरानी रखते हुए टीम द्वारा रात्रि जांच के दौरान आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया…लाइसेंस अवधि समाप्त होने के पश्चात अवैध रूप से ग्राहकों को बीयर उपलब्ध कराते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया…आरोपी के कब्जे से 64 बोतल स्टॉक कंपनी की बीयर कुल 41.600 बल्क लीटर जप्त की गई…

 

 

भिलाई। ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत थाना सुपेला क्षेत्र में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 18.04.2026 की रात्रि में पुलिस टीम द्वारा टी-सूर्यामाल जुनवानी स्थित “लिस्टोमेनिया किचन एंड क्लब” की जांच की गई।

जांच के दौरान पाया गया कि क्लब संचालन का निर्धारित समय समाप्त होने के बाद संचालक द्वारा अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से क्लब की छत पर बीयर छिपाकर रखी गई थी तथा ग्राहकों को अवैध रूप से उपलब्ध कराई जा रही थी। मौके पर आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से 64 बोतल बीयर जप्त की गई।

मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 544/2026 धारा 34 (2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

आरोपी का नाम: संजय गुप्ता, उम्र 41 वर्ष, निवासी सेक्टर-4 भिलाई, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री: 64 बोतल स्टॉक कंपनी बीयर (कुल 41.600 बल्क लीटर), कुल कीमत लगभग 12,800/- रुपये।

Related Posts