छत्तीसगढ़फीचर्ड

लूटपाट के फरार आरोपी को पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार, चार आरोपी पहले ही हो चुके है गिरफ्तार

मरवाही। दिनांक 25/5/2020 को गंगा प्रसाद भैना निवासी पपरोड़ी थाना जैतहरी के साथ हुई लूटपाट की घटना की रिपोर्ट थाना मरवाही में हुई थी जिसमे अपराध क्रमांक 31/20 धारा 395 ipc कायम कर  चार आरोपी पूर्व में पकड़े जा कर न्यायिक रिमांड में भेजे गये थे। उन्हीं का एक साथी फरार था।

   जिसकी थाना मरवाही की टीम द्वारा पता तलाश सरगर्मी से की जा रही थी। आज प्रकरण के फरार आरोपी की सूचना प्राप्त होने पर थाना मरवाही की टीम के द्वारा मजहर उर्फ देवेंद्र पिता नरेश दास निवासी सिवनी को दस्तयाब कर लूट के बंटवारे की रकम में से  300 रुपया बरामद किया गया बाकी रकम खर्च होना बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button