खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी संभालेंगे भारतीय सेना की कमान, 30 जून को बनेंगे आर्मी चीफ

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को भारतीय सेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है. आर्मी चीफ के रूप में उनका कार्यकाल 30 जून 2024 से शुरू होगा…

नईदिल्ली (ए)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अगला सेना प्रमुख बनाने का ऐलान किया. लेफ्टिनेंट उपेंद्र द्विवेदी इससे पहले वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के तौर पर कार्यरत हैं. उनका कार्यकाल 30 जून 2024 से शुरू होगा।

एक बयान के मुताबिक, लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून को कार्यभार ग्रहण करेंगे, जबकि वर्तमान सेनाध्यक्ष जनरल मनोज सी पांडे उसी दिन अपना पद छोड़ेंगे. 1 जुलाई 1964 को जन्मे उपेंद्र द्विवेदी को दिसंबर 1984 में सेना की इन्फैंट्री (जम्मू और कश्मीर राइफल्स) में कमीशन मिला था।

बयान में कहा गया, “लगभग 40 सालों की अपनी लंबी और विशिष्ट सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न कमांड, स्टाफ, अनुदेशात्मक और विदेशी नियुक्तियों में कार्य किया है. लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी की कमान नियुक्तियों में रेजिमेंट (18 जम्मू और कश्मीर राइफल्स), ब्रिगेड (26 सेक्टर असम राइफल्स), डीआईजी, असम राइफल्स (पूर्व) और 9 कोर की कमान शामिल है।”

दरअसल, उपेंद्र द्विवेदी ने रीवा के सैनिक स्कूल शुरुआती शिक्षा हासिल की. इसके बाद नेशनल डिफेंस कॉलेज और यूएस आर्मी वॉर कॉलेज से शिक्षा ली. उन्होंने डीएसएससी वेलिंगटन और आर्मी वॉर कॉलेज महू से भी कोर्स किया है. द्विवेदी को यूएसएडब्ल्यूसी, कार्लिस्ले, अमेरिका में प्रतिष्ठित एनडीसी समकक्ष पाठ्यक्रम में ‘विशिष्ट फेलो’ से सम्मानित किया गया. उनके पास रक्षा और प्रबंधन अध्ययन में एम-फिल और सामरिक अध्ययन और सैन्य विज्ञान में दो मास्टर डिग्री भी हैं।

बता दें कि इस साल मई में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने निवर्तमान सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे को सेवा विस्तार दिया था. उनके सेवा विस्तार को एक महीने के लिए बढ़ दिया गया था. जनरल मनोज पांडे 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन उनका कार्यकाल 30 जून तक बढ़ा दिया गया था. आम तौर पर सेना प्रमुखों का कार्यकाल 62 वर्ष की आयु या तीन वर्ष पहले तक होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button