छत्तीसगढ़फीचर्ड

नवोदय विद्यालय में चला ‘निजात’ अभियान: एसएसपी डॉ. संतोष सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के प्रति किया जागरूक, शपथ भी दिलवाया

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में सीएसपी लंबोदर पटेल के मार्गदर्शन एवं टीआई भावेश गौतम के नेतृत्व में नवोदय विद्यालय माना रायपुर में नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा विद्यार्थियो को निजात कार्यक्रम के उद्देश्य को बताते हुए नशा से होने वाले दुष्परिणामो एवं अपराधों की जानकारी दी गई।

उन्होंने विद्यार्थियों को नशा से दूर रहकर उचित शिक्षा प्राप्त कर अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिये मार्गदर्शन दिये, उन्होंने समस्त उपस्थित जनों को कभी नशा नहीं करने को शपथ दिलाये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते ने नशा के विभिन्न प्रकारों की जानकारियां दिये, उन्होंने नशा से बचने के उपाय बताये हुये एक बेहतर इंसान बनने को प्रोत्साहित किये।

उन्होंने विद्यार्थियों जीवन के महत्व को समझाया, उन्होंने उत्तम शिक्षा पर समय का सही उपयोगिता की समझाइश दिये। सामाजिक कार्यकर्ता बी.शैलजा साया फाउंडेशन ने अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुये अपने जीवन को सुरक्षित रखने की सलाह दी।

उन्होंने बालिकाओं को जीवन मे सफल होने के पांच मूल मंत्र अनुशासन, लक्ष्य, पूर्ण शिक्षा, सुविचार एवं संस्कार
पर पूरा ध्यान लगाते हुये। प्रतिदिन कड़ी मेहनत, लगन एवं इमानदारी से समय का सदुपयोग करने को मार्गदर्शन किया। उन्होंने जीवन मे एक अच्छा इंसान बनने को भी प्रेरित किया। पुलिस बाल मित्र रोशना डेविड उड़ान जी एस सोसायटी ने सुरक्षा की विस्तृत जानकारी देने के साथ सुरक्षित रहने के महत्पूर्ण उपाय भी बताते।

उन्होंने पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 आपातकालीन व्यवस्था व अन्य नम्बरों की महत्पूर्ण जानकारी के साथ उसकी उपयोगिता बतायी। माना कैंप क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से आये विद्यार्थियो ने नशा मुक्ति पर ड्रॉइंग पेंटिंग, रंगोली, नारे एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में शामिल हुये
प्रतिभागियों को पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता बी शैलजा साया फाउंडेशन, शिक्षिका श्वेता वी हर्ड फाउंडेशन, पुलिस बाल मित्र रोशना डेविड उड़ान जी एस सोसायटी, वी बी एस राजकुमार समाजसेवी एवं प्राचार्य सुभाष माहोबिया को निजात कार्यक्रम में पुलिस विभाग के साथ उल्लेखनीय कार्य करने हेतु प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्त्री पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यशाला को सफल में भावेश गौतम थाना प्रभारी माना, थाना स्टाफ एवं नवोदय स्टाफ का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। इस कार्यशाला में 7 स्कुल के लगभग 2000 विद्यार्थियों ने एवं 95 शिक्षकों ने कार्यशाला का लाभ लिया। इस कार्यशाला का संचलन पुलिस बाल मित्र रोशना डेविड एवं शिक्षक निरज कुमार पांडेय ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button