छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP सुनील शर्मा ने पुलिस जवानों को ड्यूटी के दौरान सुरक्षा दायित्यो के निर्वहन हेतु दिए महत्वपूर्ण निर्देश

प्रत्याशियों की सुरक्षा को ध्यान मे रखकर 01 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का किया गया था आयोजन…प्रत्याशियों की सुरक्षा मे तैनात पुलिस जवानों को क्षेत्र भ्रमण के दौरान कण्ट्रोल रूम एवं थाना प्रभारी से संपर्क बनाये रखने किया गया निर्देशित…

सरगुजा। आगामी विधानसभा चुनावों मे शामिल प्रत्याशियों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन मे रक्षित केंद्र के सभाकक्ष मे प्रत्याशियों की सुरक्षा मे तैनात होने वाले पुलिस जवानों को ड्यूटी के दौरान निर्बाध सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने एवं सुरक्षा दायित्वों के निर्वहन के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश देने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था।

प्रशिक्षण शिविर मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा कर्तव्यस्त पुलिस जवानों को प्रत्याशियों के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान कण्ट्रोल रूम से संपर्क बनाकर सम्बंधित थाना प्रभारी को प्रत्याशियों के मूवमेंट की अधतन जानकारी देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, पुलिस जवानो को ड्यूटी के दौरान प्रत्याशियों के साथ रहने, कर्त्यव्य के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करने सहित किसी भी आपातकालीन परिस्थितियो मे प्रत्याशी को सुरक्षित जगह पहुंचाने के महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

विधानसभा चुनावों मे शामिल प्रत्याशियों की सुरक्षा मे किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर सम्बंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की हिदायत दी गई।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत एवं प्रत्याशियों की सुरक्षा मे तैनात होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button